आमिर खान के साथ विवो फोन के विज्ञापन में काम कर चुकीं टेलीविजन जगत की चर्चित अभिनेत्री सेजल शर्मा ने शुक्रवार को मुंबई में अपने मीरा रोड स्थित आवास पर आत्महत्या कर ली है। सेजल को शोहरत स्टार प्लस के धारावाहिक दिल तो हैप्पी है जी से मिली। इस बारे में पुलिस ने घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट मिलने की बात कही है।
2 of 5
Kushal Punjabi
- फोटो : Social Media
मुंबई की टेलीविजन इंडस्ट्री हाल ही में मशहूर अभिनेता कुशल पंजाबी की आत्महत्या की घटना से उबर भी नहीं पाई थी कि शुक्रवार को ये चौंका देने वाली खबर से मीरा रोड का पूरा इलाका हैरान रह गया। मुंबई में टेलीविजन के ज्यादातर कलाकार अब मीरा रोड इलाके में ही रहते हैं क्योंकि टेलीविजन शोज की शूटिंग मुंबई शहर से खिसकते खिसकते इसी इलाके के आसपास बने स्टूडियोज तक आ गई है।
3 of 5
sejal sharma
- फोटो : social media
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सेजल अपनी निजी जिंदगी में काफी परेशान चल रहीं थीं। गुरुवार देर रात भी उनकी अपने कुछ दोस्तों से फोन पर लंबी बातें हुईं। पुलिस इसे मनोरंजन जगत के ग्लैमर में फंसकर डिप्रेशन में जाने का एक और मामला मानकर चल रही है। इस बारे में मीरा रोड थाने में एक्सिडेंटल डेथ रिपोर्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
4 of 5
sejal sharma
- फोटो : social media
सेजल मीरा रोड पूर्व के की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में दोस्तों के साथ रहती थीं। पुलिस ने बताया कि सेजल के घर से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने खुदकुशी की वजह निजी बताई है।
5 of 5
Sejal Sharma
- फोटो : Instagram
टेलीविजन धारावाहिकों में आने से पहले सेजल शर्मा ने विज्ञापनों में खूब नाम कमाया। वह आमिर खान के साथ मोबाइल फोन वीवो का विज्ञापन कर चुकी हैं। मूल रूप से राजस्थान की रहने वालीं सेजल अपने माता पिता की इच्छा के विपरीत तीन साल पहले मुंबई आईं थी।
प्रीतम ने अपने बैंड के साथ बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1046 कलाकारों का मुंबई में गुमनाम योद्धाओं को सलाम