शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में बॉलीवुड भला इससे कैसे चूक सकता है। कुछ दिनों पहले ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी शादी की है। इसके बाद खबर आई कि साउथ की अभिनेत्री नयनतारा और विग्नेश भी शादी करने वाले हैं। अब एक और अभिनेत्री अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं और वह हैं सोनाक्षी सिन्हा। सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। जिसमें सोनाक्षी की उंगलियों में अंगूठी देखी जा सकती है। फोटोज सामने आने के बाद माना जा रहा है कि सोनाक्षी ने सगाई कर ली है। तस्वीरों में सोनाक्षी बहुत खुश नजर आ रही हैं।
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई ! एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 09 May 2022 01:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन