हिंदू धर्म में बहुत से व्रत और त्यौहार होते हैं जिनका अलग अलग महत्व होता है लेकिन सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत ही खास माना जाता है। सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का बेसब्री से इंतजार करती हैं और सबसे ज्यादा दिलचस्पी करवा चौथ की रात को चांद के दीदार करने की होती है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 24 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना के लिए व्रत रखती हैं। मनोरंजन जगत में भी अभिनेत्रियां इस त्यौहार को बहुत खूबसूरती से मनाती हैं।
Karwa Chauth 2021: दीया मिर्जा से यामी गौतम तक, शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मनाएंगी ये अभिनेत्रियां
यामी गौतम
यामी गौतम ने इसी साल 4 जून को आदित्य धर संग शादी रचाई है। उन्होंने बेहद कम लोगों के बीच शादी की थी और अब यामी इस साल पहला करवाचौथ मनाएंगी। करवाचौथ से पहले ही आदित्य और यामी अमृतसर गोल्डन टेंपल गए। हाल ही में यामी ने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं जिसमें वो दरबार साहेब में सरोवर के पास खड़ी नजर आईं थीं।
नताशा दलाल
बॉलीवुड के हैंडसम हंक वरुण धवन ने इसी साल 24 जनवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी कर ली। उनकी शादी परिवार के लोगों और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में अलीबाग में हुई थी। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब नताशा भी पहली बार वरुण के लिए करवाचौथ का व्रत रखेंगी।
दीया मिर्जा
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीया मिर्जा इसी साल शादी के बंधन में बंधी है। इस साल फरवरी में उन्होंने बिजनेसमैन वैभव रेखी से दूसरी शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से पसंद की गई थी। शादी के बाद वह अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। दीया के लिए ये करवाचौथ बहुत ही खास होने वाला है।
अंगीरा धर
अभिनेत्री अंगीरा धर ने डायरेक्टर आनंद तिवारी से इसी साल 30 अप्रैल को गुपचुप तरीके से शादी की थी। इसमें सिर्फ उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। शादी के बाद एक्ट्रेस का ये पहला करवा चौथ है। अंगीरा और आनंद की शादी पर उन्हें सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर किसी की बधाई मिली थी।