{"_id":"606153e98ebc3e5918522294","slug":"dia-mirza-shares-photos-with-husband-vaibhav-rekhi-and-his-daughter-samaira-from-maldives","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीया मिर्जा मालदीव से छुट्टियां बिताकर लौटीं वापस, वैभव रेखी और उनकी बेटी के साथ साझा की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीया मिर्जा मालदीव से छुट्टियां बिताकर लौटीं वापस, वैभव रेखी और उनकी बेटी के साथ साझा की तस्वीरें
दीया मिर्जा अपने पति वैभव रेखी और उनकी बेटी समायरा के साथ मालदीव में छुट्टियां बिताने गई थीं। उन्होंने वहां कुछ दिन बिताए और क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। शादी के बाद दीया मिर्जा पहली बार पति के साथ स्पेशल वैकेशन पर निकली थीं। अब उन्होंने पहली बार मालदीव से वैभव की तस्वीरें साझा की हैं।
दरअसल पिछले कुछ दिनों से दीया अपनी तस्वीरें ही पोस्ट कर रही थीं जो वैभव द्वारा खीचीं गई थीं। दीया की तस्वीरों के बाद उनके फैंस लगातार उनसे कह रहे थे कि वो वैभव के साथ की तस्वीर पोस्ट करें जिसके बाद अभिनेत्री ने उनकी ये मुराद भी पूरी कर दी।
एक अन्य तस्वीर में दीया अपनी वैभव की बेटी समायरा के साथ हैं। दोनों साथ में पोज दे रही हैं। इस दौरान दीया ने नीले और हरे रंग का वर्क किया हुआ बिकिनी ड्रेस पहना है। साथ ही उन्होंने बालों को खुला छोड़ रखा है।
इससे पहले दीया मिर्जा ने समायरा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें दोनों साथ में समंदर में गोते लगाती दिखीं। दीया मिर्जा ने बताया कि समंदर में उन्हें बहुत सारी डॉलफिंस दिखीं। उन्होंने लिखा कि 'हमने एक घंटे से ज्यादा का वक्त कुछ डॉलफिंस के साथ बिताए। 20-30 एक साथ थीं।' इसके अलावा दीया ने बताया कि दुनिया की इस खूबसूरती के बारे में बताने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। यह किसी जादू की तरह था। उनकी ये तस्वीर उनके पति वैभव रेखी ने खीचीं थीं।
मालदीव से दीया मिर्जा ने समायरा के साथ की एक अन्य तस्वीर साझा की थी। उन्होंने सफेद रंग की मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी और हैट लगाई थी। रहना है तेरे दिल में फेम अभिनेत्री पर गोल सनग्लासेस खूब फब रहे थे। वहीं समायरा ने डार्क ग्रीन कलर की ड्रेस कैरी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।