{"_id":"610f7bb38ebc3e62c00ae616","slug":"dia-mirza-share-unseen-photo-from-her-wedding-her-smile-will-melt-your-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: दीया मिर्जा ने साझा की शादी की अनदेखी तस्वीर, दुल्हन की ये मुस्कान देख हो जाएंगे दीवाने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: दीया मिर्जा ने साझा की शादी की अनदेखी तस्वीर, दुल्हन की ये मुस्कान देख हो जाएंगे दीवाने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बड़े पर्दे पर अभिनेत्रियों को कई बार दुल्हन बनने का मौका मिलता है और इस लुक में वो काफी खूबसूरत भी लगती हैं। हालांकि जब बात असल जिंदगी की हो तो चेहरे पर निखार ही दूसरा आ जाता है। बॉलीवुड की बहुत सी हसीनाएं अब तक असल जिंदगी में दुल्हन बन चुकी हैं और उनकी तस्वीरें भी फैंस को काफी पसंद आईं थीं। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा का नाम भी शामिल है। दीया मिर्जा ने इसी साल फरवरी में वैभव रेखी से शादी रचाई है।
दीया की इस मुस्कान के हो जाएंगे दीवाने
उन्होंने वैभव रेखी से अचानक शादी कर फैंस को हैरान कर दिया था। वहीं उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आई थीं। लाल साड़ी में सादगी भरे मेकअप के साथ दीया किसी परी जैसी लग रही थीं। अब हाल ही में उनकी शादी की एक और अनदेखी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आप एक बार फिर उनके दीवाने हो जाएंगे।
2 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दीया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की रस्मों में एक बड़ी ही खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वो लाल साड़ी और लाल चुनरी ओढ़े चलती हुई दिख रही हैं। उनके चेहरे पर जो हंसी है वो हर किसी का दिल मोह ले रही है। तस्वीर में वो घर के अंदर प्रवेश करते नजर आ रही हैं।
दरअसल दीया ने 7 अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे पर ये तस्वीर साझा की थी। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'आइए भारत के सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और अविश्वसनीय वस्त्रों का जश्न मनाने एक साथ आते हैं। आइए उन करघों के हाथों की सराहना करें जो बेहतरीन कपड़ों की बुनाई के लिए सावधानीपूर्वक काम करते हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी
- फोटो : Instagram
बता दें कि वैभव रेखी और दीया मिर्जा ने बेहद सादगी लेकिन खूबसूरत तरीके से शादी रचाई थी। उन्होंने शादी के लिए ऐसे कपड़े चुने थे जो बाद में इस्तेमाल हो सकें। इसके साथ ही एक महिला पंडित ने उनकी शादी करवाई थी और इस कदम की काफी तारीफ हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी
- फोटो : सोशल मीडिया
दीया और वैभव की शादी की तस्वीरें लोगों के बीच खूब पसंद की गई थीं। वहीं शादी के कुछ समय बाद ही उन्होंने मां बनने की जानकारी दी थी। 14 मई को उन्होंने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम अव्यान आजाद रेखी है। उनके मां बनने पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सबने बधाई दी थी। अब अपना परिवार पूरा होने के बाद दीया बेहद खुश हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।