बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा वैभव रेखी से शादी के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में दीया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि वो मां बनने वाली हैं। अब दीया की इस घोषणा के बाद जहां उनके दोस्त और फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
2 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : Instagram
दीया ने वैभव रेखी से 15 फरवरी को शादी की थी वहीं शादी के डेढ़ महीने बाद ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी। अब कुछ यूजर्स को ये बात काफी बुरी लग गई। एक ट्रोलर ने लिखा, 'अभी तो दूसरी शादी की थी कमाल के लोग हैं'। वही अन्य यूजर्स ने भी दीया की प्रेग्नेंसी पर सवाल उठाए। दूसरी तरफ ट्रोलर्स को जवाब देते हुए दीया के फैंस ने लिखा, 'ना आपका गर्भ ना आपका मतलब'।
3 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : instagram
बता दें कि दीया ने सोशल मीडिया पर बेहद ही प्यारी तस्वीर साझा करते हुए इस खबर की जानकारी दी थी। दीया ने लिखा था, 'धरती की तरह मां होने का आशीर्वाद मिला। एक जीवन के साथ, जो सभी कहानियों और हर चीज की शुरूआत है। लोरी, गाने, नए पौधे और आशा के फूल के खिलने की। मेरे गर्भ में सभी सपनों से शुद्ध सपने को पलने का आशीर्वाद मिला है'।
4 of 5
दीया मिर्जा की शादी की तस्वीरें
- फोटो : instagram/diamirzaofficial
गौरतलब है कि ये दीया मिर्जा की दूसरी शादी थी। सिर्फ दीया ही नहीं बल्कि वैभव की ये दूसरी शादी थी। इससे पहले दीया ने साल 2014 में अपने बिजनेस पार्टनर साहिल संघा से शादी की थी। वहीं साल 2019 में दोनों अलग हो गए थे। दूसरी तरफ वैभव रेखी न योग और लाइफस्टाइल कोच सुनैना से शादी की थी। उनकी एक बेटी समायरा भी है। शादी के कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया था।
5 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : instagram
बात करें दीया के करियर की तो साल 2000 में मिस इंडिया पैसिफिक का ताज जीता था। फिर उन्होंने फिल्म रहना है तेरे दिल में से अपने करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म से दीया ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। दीया इसके अलावा और भी कई फिल्मों में अहम किरदार निभाती नजर आईं थीं। आखिरी बार दीया तापसी पन्नू के साथ फिल्म थप्पड़े में देखा गया था।