मशहूर और खूबसूरत गायिका ध्वनि भानुशाली बॉलीवुड ने संगीत की दुनिया में बेहद कम उम्र में खास मुकाम हासिल किए हैं। ध्वनि अपने अब तक के करियर में बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए हिट और शानदार गाने गा चुकी हैं। ध्वनि भानुशाली का जन्मदिन 22 मार्च को होता है।
2 of 5
ध्वनि भानुशाली
- फोटो : सोशल मीडिया
ध्वनि भानुशाली का जन्म 22 मार्च 1998 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता विनोद सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज के ग्लोबल मार्केटिंग एंड मीडिया पब्लिशिंग के अध्यक्ष हैं। गयिका ने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से की है। मालूम हो कि ध्वनि के दादा प्रधान भानुशाली संगीत के पुजारी रहे हैं।
3 of 5
ध्वनि भानुशाली
- फोटो : सोशल मीडिया
बतौर गायिका ध्वनि भानुशाली ने साल 2017 में अपने करियर की शुरूआत थी। उन्होंने टी-सीरीज कंपनी के लिए फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के गाने 'हमसफर' के फीमेल वर्जन को गाया था। उनके इस गाने को संगीत प्रेमियों ने खूब पसंद किया था। साल 2019 में टी सीरीज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया था। इसमें एक पोस्टर शामिल था, जिसमें ध्वनि भानुशाली की तस्वीर के साथ उनके दो गानों 'ले जा रे' और 'वास्ते' के यूट्यूब व्यूज एक बिलियन यानी एक अरब क्रॉस करने की जानकारी दी गई थी।
4 of 5
ध्वनि भानुशाली
- फोटो : सोशल मीडिया
ध्वनि का अपने बाबा प्रधान भानुशाली से बहुत करीब का रिश्ता रहा है। जो बातें वह अपने पिता व मां से साझा नहीं कर पातीं, उन पर अपने बाबा से चर्चा करती हैं। बचपन में अपने बाबा की मूंछों से खेलने वाली ध्वनि ने पहली बार अपने बाबा के लिए ही एक घरेलू कार्यक्रम में गाया जोकि एक आरती थी। ध्वनि के बाबा संगीत के पुजारी रहे हैं और गायिका का ये वरदान उन्हें अपने बाबा से ही मिला है।
5 of 5
ध्वनि भानुशाली
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी सफलता पर ध्वनि कहती हैं, "मैं हमेशा से एक पॉप सिंगर बनना चाहती थी, अपने इस सपने को साकार करने के लिए मैंने दिन रात मेहनत की है। दर्शकों के इस प्यार को देखकर लगता है की मेरा सपना साकार हो गया। मैं अपनी सफलता का श्रेय भूषण सर, तनिष्क सर, विनय सर और राधिका मैम को देना चाहती हूं। पर इन सभी से ऊपर मेरे माता पिता हैं जिन्होंने मेरा सबसे ज्यादा साथ दिया।"