फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्विटर पर ट्रोल हुए धर्मेंद्र और हरभजन मान ने अवॉर्ड लेने से किया इनकार, पांच खबरें

Sat, 05 Dec 2020 08:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 05 Dec 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra troll on twitter and Harbhajan Mann Refuses To Accept Award entertainment news
धर्मेंद्र और हरभजन मान - फोटो : इंस्टाग्राम

किसान आंदोलन के समर्थन में अब बॉलीवुड एक्टर्स भी आवाज उठाने लगे हैं। गुरुवार को इसे लेकर तो काफी हंगामा भी हुआ। कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ इस मुद्दे पर एक दूसरे से भिड़ गए। पूरे दिन ट्विटर पर दोनों का झगड़ा होता रहा। इस बीच दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने किसानों को लेकर एक ट्वीट किया लेकिन कुछ ही देर बाद इसे डिलीट भी कर दिया। 



धर्मेंद्र ने डिलीट किया किसानों के समर्थन का ट्वीट, यूजर ने उठाया सवाल तो बोले- जी भर के गाली दे दीजिए

 

Dharmendra troll on twitter and Harbhajan Mann Refuses To Accept Award entertainment news
एस एस राजमौली और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी बहुचर्चित पर 'आरआरआर' का महाबलेश्वर में शुरू किया शेड्यूल भी खत्म कर दिया है। अपना काम खत्म करने के बाद राजामौली को अपने परिवार के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया। उनके साथ फिल्म के मुख्य अभिनेता एनटीआर जूनियर और राम चरण भी इस शेड्यूल का हिस्सा रहे।

पूरी होने की तरफ एक कदम और खिसकी राजामौली की फिल्म 'आरआरआर', अब आई आलिया की बारी

 

Dharmendra troll on twitter and Harbhajan Mann Refuses To Accept Award entertainment news
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से यहां की राजनीति में मची हलचल के बीच हिंदी फिल्म निर्माताओं की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी संस्था इम्पा (इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का साथ देने का फैसला किया है। हालांकि, ये फैसला कई शर्तों के साथ है। इम्पा ने महाराष्ट्र सरकार से मुंबई और महाराष्ट्र के दूसरे शहरों में फिल्मों की शूटिंग के दौरान होने वाली गुंडागर्दी को रोकने के साथ फिल्म जगत को दूसरे उद्योगों की तरह सहूलियत देने की मांग भी की है।

ठाकरे को मिला फिल्म निर्माताओं की सबसे बड़ी संस्था का साथ, इम्पा ने पत्र लिखकर दिक्कतें भी गिनाईं

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra troll on twitter and Harbhajan Mann Refuses To Accept Award entertainment news
कंगना रणौत - फोटो : ट्विटर

किसान आंदोलन को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत लगातार ट्वीट कर रही हैं। इस मामले में वे फिल्मी हस्तियों को भी नहीं बख्श रही हैं। बीते दिनों उन्होंने एक बुजुर्ग महिला किसान पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। जिसे लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध समिति (डीएसजीएमसी) ने अभिनेत्री को कानूनी नोटिस जारी किया है। उन्होंने कंगना से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। इस पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि लगता है मुझे महान बना कर ही दम लेंगे।

मनजिंदर सिंह सिरसा पर कंगना रणौत का पलटवार, बोलीं- मुझे महान बना कर ही दम लेंगे


 

विज्ञापन
Dharmendra troll on twitter and Harbhajan Mann Refuses To Accept Award entertainment news
हरभजन मान - फोटो : इंस्टाग्राम

किसान आंदोलन को लेकर अब फिल्मी हस्तियां खुलकर सामने आ गई हैं। सेलेब्स लगातार किसानों को समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। खासकर पंजाबी सितारे इस मामले ज्यादा एक्टिव हैं। इस बीच पंजाब के मशहूर गायक हरभजन मान ने किसान आंदोलन के चलते एक बड़ा फैसला लिया है। उनके इस कदम से हर कोई हैरान रह गया है।

किसान आंदोलन के चलते हरभजन मान ने उठाया बड़ा कदम, अवॉर्ड लेने से किया इनकार

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed