पोते राजवीर देओल के डेब्यू की खबर साझा कर ट्रोल हुए धर्मेंद्र, यूजर्स बोले- किसान आंदोलन पर चुप क्यों थे?
- अवनीश बड़जात्या की फिल्म से डेब्यू करने जा रहे राजवीर देओल
- पोते राजवीर की डेब्यू की खबर साझा करने पर यूजर्स ने किया धर्मेंद्र को ट्रोल
- किसान आंदोलन पर खामोश रहने के लिए ट्रोल कर रहे यूजर्स
विस्तार
बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों से स्टार किड्स के लॉन्च होने की खबरें सामने आ रही है। अभी कुछ समय पहले ही करण जौहर ने घोषणा की थी कि वो संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को लॉन्च कर रहे हैं। वहीं अब बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने भी सोशल मीडिया पर अपने पोते राजवीर के डेब्यू की घोषणा कर दी है। हालांकि धर्मेंद्र के लिए इस खबर की घोषणा करना मुसीबत बन गया और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
बता दें कि सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल बहुत जल्द अवनीश बड़जात्या के निर्देशन में बन रही फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी धर्मेंद्र, सनी देओल, करण देओल और बॉबी ने सोशल मीडिया से दी। हालांकि इन सितारों को राजवीर की डेब्यू की खबरें साझा करना भारी पड़ गया क्योंकि काफी संख्या में किसान आंदोलन के समर्थक उन्हें ट्रोल करने लगे।
Introducing my grandson #RajveerDeol to the world of cinema along with #Avnishbarjatya directorial debut. I humbly request you all to shower the same love and affection on both the kids as you have on me. Good luck and Godbless✨❤️#Rajshrifilms #barjatyas #Deols #RajveerDeol pic.twitter.com/59Yi21t8pR
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) March 31, 2021
जहां बहुत से लोगों ने धर्मेंद्र के इस ट्वीट पर प्यार लुटाया तो वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा,'पंजाब और पंजाबी लोग उसी तरह इसे नजरअंदाज करेंगे जैसे आप लोगों ने किसान आंदोलन को नजरअंदाज कर दिया'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप किसान आंदोलन का समर्थन क्यों नहीं कर रहे? कुछ ऐसी ही नाराजगी लोगों ने सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल के पोस्ट पर भी जाहिर की है।