दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र असल जिंदगी में काफी भावुक हैं। अब धर्मेंद्र ने एक वीडियो देख सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया।
शहीद जवान का वीडियो देख भावुक हो गए धर्मेंद्र, सोशल मीडिया पर बोले- 'तुझे नमन करता हूं'
वीडियो में बच्चों की रैली का एक दृश्य है। सबसे आगे खड़े दो बच्चे एक बैनर को पकड़े हुए हैं। इस बैनर पर एक जवान की फोटो लगी है और लिखा है- 'शहीद जवान संतोष पाटिल।' एक बुजुर्ग महिला पूजा की थाली के साथ शहीद जवान को नमन करती हैं। धर्मेंद्र ने इसी वीडियो पर कमेंट किया है।
बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो 24 जनवरी को पोस्ट किया गया था। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने इस वीडियो को देखने के बाद लिखा- 'मां तू ही तो है भारत मां। मिट्टी तेरे चरणों की, माथे पे लगाकर तुझे नमन करता हूं मां।' धर्मेंद्र की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने पर्दे पर खुद सेना के जवान का किरदार निभाया है। इनमें 'हकीकत' और 'ललकार' जैसी फिल्में हैं। जवान के किरदार में धर्मेंद्र खूब जचे हैं और दर्शकों का उन्हें ढेर सारा प्यार मिला है।
Maa, tu hi to hai Bhart maa . mitti tere charnon ki , mathe pe laga ke tujhe naman karta hoon maa 🙏
इससे पहले धर्मेंद्र ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपनी मां की तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने एक किस्सा बताया था। किस्सा बताते हुए वह भावुक हो गए थे। धर्मेंद्र ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दिल से जुदा हूं...दोस्तों, कह देता हूं, छोटा था। मां से कह बैठा, तू कभी छोड़ के न जाएगी मुझे...तू हमेशा जिंदगा रहेगी। सीने से लिपटा लिया मां कहने लगी, तेरे नाना नानी जिंदा हैं क्या? मैं भी तो, उन बिन जिंदा हूं...'।
फिल्मों की बात करें तो धर्मेंद्र आखिरी बार 'यमला पगला दीवाना फिर से' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' साल 2018 में आई थी। ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
टीवी की ये मशूहर अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती, फैंस ठीक होने की कर रहे दुआ