हिंदी सिनेमा की मशहूर त्रयी राज कपूर, दिलीप कुमार और देव आनंद से जुड़े किस्से और कहानियां अब भी अखबारों, पत्रिकाओं और डिजिटल पर खूब पढ़े जाते हैं। निर्देशक राहुल रवैल की लिखी राज कपूर की जीवनी पर सीरीज बनाने की कोशिशें भी अरसे से हो रही हैं। और, इस बीच सदाबहार अभिनेता देव आनंद के जीवन पर भी वेब सीरीज बनने की तैयारी शुरू हो गई है। सीरीज में देव आनंद के जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं के अलावा सिनेमा के 100 साल के सफर भी समानांतर रूप से बातें होंगी। सीरीज का निर्माण देव आनंद के भतीजे केतन आनंद करने जा रहे हैं।
2 of 5
देव आनंद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिली जानकारी के मुताबिक हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता देव आनंद के जीवन पर बनने जा रही वेब सीरीज की पूरी पटकथा लिखी जा चुकी है। और, इस सीरीज की शूटिंग की तैयारी चल रही है। देव आनंद के भाई चेतन आनंद के बेटे केतन आनंद अपने पिता के प्रोडक्शन हाउस हिमालय फिल्म्स को पुनर्जीवित करने का प्रयास अरसे से करते रहे हैं। देव आनंद पर बनने वाली ये सीरीज इन्हीं कोशिशों के क्रम में हो रही है।
3 of 5
देव आनंद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता देव आनंद का सौवां जन्मदिन अभी 26 सितंबर 2023 को मनाया गया। केतन आनंद ने देव आनंद के जीवन पर प्रस्तावित इस वेब सीरीज की तैयारी इस दिन देव आनंद की याद में हुए कार्यक्रमों में लोगों का जोश देखकर ही शुरू की है। सीरीज में देव आनंद का किरदार कौन अभिनेता निभाएगा, जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक देव आनंद की बायोपिक सीरीज का निर्माण बहुत ही भव्य स्तर होगा। इस सीरीज के लिए विशेष रूप से सेट भी तैयार किए जाएंगे।
4 of 5
देव आनंद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी ये भी है कि देव आनंद पर बनने वाली इस सीरीज के प्री प्रोडक्शन की पूरी तैयारी हो चुकी है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है। यह वेब सीरीज किस ओटीटी प्लेटफार्म के लिए बनाई जा रही है, अभी इसका खुलासा तो नहीं हुआ है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि ये सारी जानकारी इसकी आधिकारिक घोषणा के साथ ही की जाएगी।
5 of 5
देव आनंद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि केतन आनंद की रूचि निर्देशन में शुरू से रही है। वह देव आनंद के भतीजे और मशहूर निर्माता-निर्देशक चेतन आनंद के बेटे हैं। केतन आनंद 'आ जा मेरी जान', 'शर्त', 'हम रहे ना रहे हम' और 'टूटते खिलौने' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। देव आनंद की फिल्म ‘फंटूश’ में केतन अपने भाई विवेक आनंद के साथ पहली बार परदे पर नजर आए थे।