भारत में 90 का दशक वह समय था जब पूरे देश में टीवी का विस्तार हो रहा था। उस समय दूरदर्शन ऐसा चैनल था जहां पर दर्शक अपने पसंदीदा सीरियल्स और फिल्मों का आनंद लेते थे। 90 के दशक में कुछ ऐसे सीरियल थे जो काफी मशहूर और चर्चित रहे थे। इन सीरियल ने कई सितारों को उनकी अलग पहचान भी दिलाई। साथ ही इन सीरियल्स में मौजूद सितारों के फैशन और स्टाइल ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आज हम आपको उन्हीं टीवी सीरियल्स से रूबरू करवाते हैं।
2 of 6
देख भाई देख
- फोटो : twitter: @AllAbout90sLife
देख भाई देख
यह टीवी सीरियल दूरदर्शन पर 1993 में प्रसारित हुआ था। उस समय यह शो छोटे पर्दे के शानदार शोज में से एक था। देख भाई देख में शेखर सुमन, नवीन निश्चल, फरीदा जलाल और भावना बलसावर सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह शो अपनी कहानी के अलावा फैशन के मामले में बहुत ही बेहतरीन था।
3 of 6
अ माउथफुल ऑफ स्काई
- फोटो : twitter: @CinemaRareIN
अ माउथफुल ऑफ स्काई
यह टीवी इंडस्ट्री का एक एतिहासिक सीरियल है। अ माउथफुल ऑफ स्काई अंग्रेजी भाषा में भारत में बनने वाला पहला सीरियल है। इस सीरियल में मिलिंद सोमन और राहुल बोस ने बेहतरीन काम किया है। यह सीरियल फैशन के मामले में भी अपने जमाने के हिसाब के काफी मॉर्डन था। अ माउथफुल ऑफ स्काई सीरियल 1995 में दूरदर्शन पर प्रसारित होता था।
4 of 6
कैप्टन हाउस
- फोटो : file photo
कैप्टन हाउस
इस टीवी सीरियल का निर्माण एकता कपूर ने किया था। यह एक हॉरर कॉमेडी शो था। कैप्टन हाउस में कंवलजीत सिंह और नरेंद्र झा सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस सीरियल के कई किरदार अपने फैशन की वजह से चर्चा में रहते थे।
5 of 6
कैप्टन व्योम
- फोटो : twitter: @babyyaga90
कैप्टन व्योम
90 के दशक का यह भी काफी चर्चित और हिट सीरियल में से एक है। इस सीरियल में मुख्य भूमिका में थे, अभिनेता मिलिंद सोमन, कृतिका राणा और आरव चौधरी सहित कई कलाकार। यह 90 के दशक का शानदार सीरियल था।