मायानगरी मुंबई सितारों का अड्डा है। यहां सेलेब्स का जमावड़ा हमेशा लगा रहता है। हर जगह ये सितारे यहां नजर आते हैं। कोई एयरपोर्ट पर तो कोई किसी पार्टी में, कोई किसी इवेंट में तो कोई फिल्मों के प्रीमियर में नजर आते हैं। ऐसे ही कुछ सेलेब्रिटीज अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए हैं।
2 of 8
दीपिका रणवीर
- फोटो : amar ujala, mumbai
हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाई। दोनों सितारे सालगिरह मनाने तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे और उसके बाद शुक्रवार को अपने परिवार के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे। उसी दिन ये दोनों वापस मुंबई भी लौटे, इस दौरान दोनों को एयरपोर्ट पर परिवार के साथ स्पॉट किया गया।
3 of 8
मनीष पॉल, चाहत खन्ना, अभिमन्यु
- फोटो : amar ujala, mumbai
फिल्मी सितारे आए दिन कहीं ना कहीं आते जाते रहते हैं। जिसकी वजह से उन्हें एयरपोर्ट पर काफी स्पॉट किया जाता है। दीपिका- रणवीर के अलावा मनीष पॉल, चाहत खन्ना और अभिमन्यू भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए।
4 of 8
पत्नी इशिता के साथ वत्सल सेठ, उर्वशी रौतेला, तनीशा मुखर्जी, श्वेता नंदा
- फोटो : amar ujala, mumbai
मुंबई में एक स्टोर के लॉन्चिंग कार्यक्रम में कई सारे सेलेब्रिटीज पहुंचे। जिनमें 'टार्जन द वंडर कार' फिल्म के अभिनेता वत्सल सेठ पत्नी इशिता के साथ पहुंचे। साथ ही अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी पीले रंग की ड्रेस में नजर आईं। तनीशा ने भी स्टोर लॉन्च के मौके पर पीले रंग की वन पीस ड्रेस पहनी थीं। इसके अलावा अमिताब बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भी स्पॉट की गईं।
5 of 8
दृष्टि धामी, मधु चोपड़ा, तनीशा मुखर्जी
- फोटो : amar ujala, mumbai
स्टोर लॉन्च इवेंट में और भी कई सितारों को स्पॉट किया गया। जिनमें अभिनेत्री दृष्टि धामी, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा को भी कैमरे में कैद किया गया। खास मौके पर सभी का स्टाइल काफी हटकर लग रहा था।