फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार सलमान खान का डंका आज भी बजता है। दर्शकों को भाईजान की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है और उनकी फिल्में अच्छी कमाई भी करती हैं। सलमान खान लगभग हर एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके हैं और ऐसी कई हीरोइनें भी हैं, जो उनके साथ काम करना चाहती हैं। लेकिन बॉलीवुड की दुनिया में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने सलमान खान के साथ काम करने से इनकार कर दिया। सिर्फ यही नहीं इन में से कुछ ने तो अभी तक सलमान के साथ एक भी फिल्म में काम नहीं किया। आज हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।
बॉलीवुड की वो हसीनाएं जिन पर नहीं चला सलमान खान का जादू, एक ने तो फिल्म साइन करने के बाद छोड़ी
जूही चावला
सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्मों में आने के लिए काफी मेहनत की है और उन्होंने इसी दौरान एक्ट्रेस जूही चावला की फिल्म में कैमियो किया था। इसके बाद कुछ निर्देशक जूही चावला और सलमान खान को पर्दे पर एक साथ लाना चाहते थे लेकिन एक्ट्रेस ने उस वक्त स्ट्रगल कर रहे सलमान के साथ फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। इस बात को सुनकर सलमान भी खफा हो गए थे।
सोनाली बेंद्रे
फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ में सलमान खान और सोनाली बेंद्रे की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सलमान खान काला हिरण मामले में फंसे थे। इस फिल्म के बाद सलमान और सोनाली ने फिर कभी साथ काम नहीं किया। कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद सोनाली बेंद्रे ने सलमान के साथ फिल्म करने से मना कर दिया था।
अमीषा पटेल
सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की फिल्म 'ये है जलवा' रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धड़ाम हो गई थी। जिसके बाद अमीषा को जब दोबारा सलमान के साथ फिल्म में काम करने का मौका मिला तो उन्होंने मना कर दिया था।
कंगना रणौत
बॉलीवुड की 'क्वीन' कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रणौत का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। कंगना अपनी फिल्मों का चुनाव काफी सोच समझकर करती हैं और उन्होंने आज तक किसी भी सुपरस्टार के साथ फिल्म में काम नहीं किया है। कंगना रणौत को सलमान के साथ काम करने का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। बता दें कि कंगना को सलमान खान के अपोजिट ‘सुल्तान’ फिल्म का ऑफर मिला था।