अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' हाल ही में 10 जनवरी को रिलीज हुई है। इस फिल्म का जहां कई लोग विरोध कर रहे हैं तो वहीं कई लोग इस फिल्म के समर्थन में भी उतर आए हैं। जहां एक तरफ लोग इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड सरकार इस फिल्म से काफी प्रभावित हुई है।
2 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड सरकार ने फिल्म छपाक से प्रभावित होकर एक बड़ा फैसला किया है। इस फैसले की पुष्टि खुद उत्तराखंड सरकार की मंत्री ने की है। उत्तराखंड सरकार ने फैसला किया है कि वो एसिड अटैक पीड़ितों के लिए पेंशन स्कीम शुरु करेगी। जिससे पीड़िताएं सःसम्मान जीवन जी सकें। इस खबर की पुष्टि खुद उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने की है।
3 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
इस खबर की पुष्टि करते हुए रेखा आर्य ने बताया कि, 'हम इस प्रपोजल को कैबिनेट के सामने सहमति के लिए रखेंगे। इस स्कीम के लागू होने के बाद एसिड अटैक सर्वाइवर को हर माह 5-6 हजार रुपये दिए जाएंगे। इन रुपयों से उन्हें अपने सपने पूरे करने में मदद मिलेगी। आंकड़ों के अनुसार राज्य में इस समय एसिड अटैक पीड़ितों की संख्या करीब 11 है।'
4 of 5
Deepika Padukone film Chhapaak
- फोटो : twitter
उन्होंने आगे कहा, 'महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाने के लिए लड़कों को शिक्षित करना चाहिए। उन्हें सिखाना चाहिए कि महिलाओं से कैसे व्यवहार करें।' वहीं फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह किसी के असली संघर्षों की कहानी है और अगर उस व्यक्ति को कोई आपत्ति नहीं है तो इसे मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हुए हैं और इन दो दिनों में इस फिल्म ने 10.50 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म की रिलीज से पहले दीपिका जेएनयू में हो रहे छात्र प्रदर्शन में पहुंची थीं जिसके बाद कई जगहों पर उनकी फिल्म का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। जिसकी वजह से फिल्म को कम स्क्रीन मिलीं और साथ ही फिल्म का विरोध भी किया जा रहा है।