{"_id":"5f166fc28ebc3e63e2368e6a","slug":"deepika-padukone-approached-to-star-alongwith-shah-rukh-khan-in-siddharth-anand-next-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में दीपिका पादुकोण का दूसरा बड़ा धमाका, प्रभास के बाद अब बनेगी खान सितारे के साथ इस फिल्म में जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तीन दिन में दीपिका पादुकोण का दूसरा बड़ा धमाका, प्रभास के बाद अब बनेगी खान सितारे के साथ इस फिल्म में जोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। इसके साथ ही सितारे एक दूसरे पर अपने अपने बयानों के तीर भी बरसा रहे हैं। सिनेमा की अंदरूनी सियासत में पहली बार इसके दर्शक भी खुलकर शामिल हो रहे हैं। और, इस बीच अपनी स्थापना के 50 साल पूरे कर रहे यश राज फिल्म्स ने अगले कुछ साल रिलीज हो सकने वाली फिल्मों की फाइलें कंप्लीट करना शुरू कर दी है। सोमवार को हमने आपको बताया था विकी कौशल की यशराज फिल्म्स में एंट्री के बारे में और मंगलवार को नई फिल्म का नारियल फूटा है दीपिका पादुकोण के नाम का।
2 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : instagram
जी हां, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर खबर है कि वह जल्द हिंदी फिल्मों की सबसे बड़ी निर्माता कंपनियों में से एक यश राज फिल्म्स के साथ काम करती हुई नजर आएंगी। सूत्र बताते हैं कि कंपनी ने दीपिका से उन्हें अपनी अगली फिल्म में बतौर हीरोइन लेने की बात की है। यह फिल्म भी यश राज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाली कई फिल्मों की घोषणाओं में से एक हो सकती है।
3 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : instagram
जानकारी के अनुसार दीपिका ने अभी फिल्म साइन नहीं की है और यह प्रोजेक्ट अभी बातचीत के दौर में ही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' का निर्देशन करने वाले सिद्धार्थ आनंद निर्देशित करेंगे। फिल्म की बातचीत दीपिका से लॉकडाउन के पहले से ही चल रही थी। अब प्रभास की फिल्म का एलान होने के साथ ही इस फिल्म के कागजात भी आगे बढ़ा दिए गए हैं। फिल्म में दीपिका का किरदार ही लीड कैरेक्टर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण
हालांकि दीपिका के साथ काम करने वाले अभिनेता का चयन नहीं हुआ है। लेकिन खबरें बताती हैं कि इस फिल्म में दीपिका का हीरो सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान में से कोई एक होगा जिसमें सबसे आगे नाम शाहरुख खान का चल रहा है। अपने 50 साल पूरे होने के अवसर पर यशराज फिल्म्स एक बड़ा समारोह आयोजित करने की योजना में था। इसी के साथ वह कई बड़े कलाकारों के साथ कुछ बड़ी फिल्मों की घोषणा भी करने वाला था। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
प्रभास, दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रविवार को ही दीपिका की दक्षिण भारतीय अभिनेता प्रभास के साथ एक फिल्म की घोषणा की गई है। दीपिका को अंतिम बार पर्दे पर इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'छपाक' में देखा गया था। अब वह जल्द ही कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' में अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।