फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्टिंग से दूर खेत में धान रोप रहे सलमान खान, वीडियो में दिखी खेती करने की लगन

Tue, 21 Jul 2020 09:03 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 21 Jul 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Rice plantation New Video Goes Viral On Internet
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कोरोना वायरस की वजह से मुंबई की भीड़भाड़ से दूर पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस में समय बिता रहे हैं। आए दिन सलमान अपने फॉर्म हाउस पर ऐसे काम करते रहते हैं जिसकी चारों तरफ चर्चा होने लगती है। इन दिनों सलमान खान का पूरा ध्यान खेती करने पर लगा है। पिछले कई दिनों से वो खेत पर काम करते हुए अपनी तस्वीरें- वीडियो साझा कर रहे थे। लेकिन इस बार सलमान एक कदम और आगे बढ़ गए हैं।

Salman Khan Rice plantation New Video Goes Viral On Internet
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह कई लोगों के साथ खेत में धान रोपते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह पानी से अपने हाथ- पैर धो रहे हैं। यह कोई पहला मौका नहीं है जब सलमान खान ने वीडियो शेयर किया है। इससे पहले भी उन्होंने अपने फार्मिंग के पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किए थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Rice plantation done . .

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

Salman Khan Rice plantation New Video Goes Viral On Internet
सलमान खान - फोटो : Social Media

फिल्मों में अपनी एक्टिंग से जलवा बिखेरने वाले सलमान खान के सोशल मीडिया पोस्ट से लगता है कि अब पूरी तरह से किसान बन गए हैं। इन दिनों सलमान अपनी किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रहे हैं। इससे पहले सलमान ने जो अपना वीडियो साझा किया उसमें में वो खेत जोतते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो में सलमान खेत में ट्रैक्टर चलाते दिख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Rice plantation New Video Goes Viral On Internet
सलमान खान - फोटो : Social Media

याद दिला दें कि सलमान खान की खास दोस्त यूलिया वंतूर ने भी सलमान के फार्महाउस पर धान रोपते  हुए एक तस्वीर शेयर की थी। किसान की तरह ही सलमान खान वीडियो में कभी ट्रैक्टर चलाते दिख रहे हैं तो कभी हल पर खड़े होकर खेत जोतने में मदद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Salman Khan Rice plantation New Video Goes Viral On Internet
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले सलमान खान ने मिट्टी से सनी अपनी एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में सलमान खान पूरी तरह से कीचड़ में लिपटे दिख रहे थे। इस तस्वीर को साझा करते हुए सलमान खान ने देश के किसानों के लिए खास कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'सभी किसानों का सम्मान।' हालांकि इस तस्वीर पर सलमान को काफी ट्रोल किया गया था। गौरतलब है कि सलमान खान जल्दी ही फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed