दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को दो साल पूरे हो चुके हैं। कपल ने 14 नवंबर 2018 को इटली में सात फेरे लिए थे। दीपिका और रणवीर ने सिंधी और कोंकणी रीति रिवाज से शादी की थी। दोनों की इस शाही शादी की तस्वीरें उस वक्त सोशल मीडिया पर छाई रहीं। तो चलिए शादी की सालगिरह के मौके पर एक बार फिर से पूरा वेडिंग एलबम दिखाते हैं।
2 of 7
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह
- फोटो : instagram/deepikapadukone
रणवीर और दीपिका ने सगाई और मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। वहीं संगीत सेरेमनी में दोनों को डांस करते देखा गया था। दीपिका-रणवीर ने मेहंदी की थीम अपनी फिल्म 'बाजीराव-मस्तानी' के स्टाइल में रखा था। इस रस्म में दीपिका और रणवीर ने पीच कलर के कपड़े पहने। दीपिका के हैवी रॉयल लहंगे से तो नजर हटाना मुश्किल था।
3 of 7
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका और रणवीर ने शादी के दौरान दो लुक अपनाए। सिंधी शादी में दीपिका ने लाल रंग का लहंगा पहना था। वहीं रणवीर लाल शेरवानी में नजर आए थे। दीपिका की चुनरी पर लिखे मंत्र ने सभी का ध्यान खींचा था। दीपिका की शादी के बाद चुनरी पर मंत्र लिखने का चलन चल पड़ा था। इस खूबसूरत लहंगे को मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था।
4 of 7
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह
- फोटो : वीरल भयानी
रणवीर ने बरात ले जाने के लिए भी बिल्कुल रॉयल अंदाज अपनाया। इटली में उन्होंने एक रॉयल विंटेज बोट ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस रॉयल विंटेज बोट के लिए चार करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।
5 of 7
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को शादी की रस्में हुईं। उसके बाद दीपिका और रणवीर मुंबई पहुंचे। रणवीर के घर में दीपिका का गृह प्रवेश हुआ और फिर दो रिसेप्शन पार्टी रखी गई।