डेडपूल एंड वूल्वरिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही लगातार धमाल मचा रही है। तीसरे सप्ताहांत आते ही शॉन लेवी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने एक बार फिर से शानदार कलेक्शन कर डाला। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और यह तेजी से 150 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि 17वें दिन फिल्म ने कितना कारोबार किया।
2 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन अभिनीत 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' भारत में खूब पसंद की जा रही है। कमाई के मामले में इसने फास्ट 10 और मिशन इम्पॉसिबल 7 जैसी हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब इस फिल्म ने मार्वल की डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस (131.14 करोड़ रुपये) और ओपनेहाइमर (131.75 करोड़ रुपये)को पीछे छोड़ने की तैयारी कर ली है।
3 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने पहले सप्ताह में सभी भाषाओं को मिलाकर 89.9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं, दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 27.9 करोड़ रुपये बटोर डाले थे। तीसरे सप्ताहांत में भी यह फिल्म अच्छी कमाई करती नजर आ रही है। 15वें दिन फिल्म ने दो करोड़ तीन लाख रुपये की कमाई की।
4 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
16वें दिन इस फिल्म ने उछाल दर्ज करते हुए तीन करोड़ 45 लाख रुपये का कारोबार किया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 17वें दिन फिल्म ने दो करोड़ 89 लाख रुपये का बिजनेस किया है। देर रात तक इन आंकड़ों में तब्दीली देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 126.29 करोड़ रुपये हो गई है।
5 of 5
‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत में मार्वल फिल्मों की हमेशा से ही मजबूत पकड़ रही है और नवीनतम रिलीज फिल्म ने भी इस रिवाज को कायम रखा है। बड़ी संख्या में इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म 150 करोड़ आंकड़े को छू जाएगी।
Vedaa Advance Booking: 'स्त्री 2' और 'खेल खेल में' से मुकाबले को तैयार 'वेदा'? एडवांस बुकिंग में ऐसा है हाल