बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान इंडस्ट्री में अपनी रोमांटिक छवि के लिए काफी मशहूर हैं। एक से एक फिल्में कर चुके किंग खान आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं। सभी के चहेते अभिनेता का दो नवंबर को जन्मदिन आने वाला है। अभिनेता इस साल अपना 57वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इसी क्रम में अब एक्टर के इस खास दिन पर उनके फैंस को एक खास तोहफा देने की तैयारी है।
2 of 4
शाहरुन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने अपने लंबे फिल्मी करियर के दौरान कई हिट-सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। 20 अक्तूबर 1995 में रिलीज हुए इस फिल्म ने हाल ही में अपने 27 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में शाहरुख के जन्मदिन और फिल्म के 27 साल पूरे होने के खास मौके पर अब इस फिल्म को फिर से थिएटर्स में लगाने की तैयारियां की जा रही है। दरअसल, यह फिल्म सिनेमा के इतिहास में सबसे लम्बी चलने वाली फिल्म है।
Himani Shivpuri: थिएटर को लेकर हिमानी शिवपुरी का बड़ा बयान, बोलीं- यहां पैसा होता तो कोई इसे नहीं छोड़ता
3 of 4
DDLJ
- फोटो : Social media
लॉकडाउन को छोड़कर, यह फिल्म बीते 27 साल से लगातार मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में प्रदर्शित की जा रही है। लेकिन अब एक्टर के जन्मदिन के मौके पर अब यशराज फिल्म्स ने फैंस के लिए एक शानदार बंदोबस्त किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दो नवंबर यानी शाहरुख खान के बर्थडे पर फैन्स, मराठा मंदिर के अलावा देशभर में पीवीआर के कई थिएटर्स में भी डीडीएलजे (DDLJ) देख सकेंगे। इतना ही नहीं इसके लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कानपुर, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे और सूरत में फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
Aamir Khan Mother Heart Attack: आमिर खान की मां को आया हार्ट अटैक, ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती
4 of 4
DDLJ
- फोटो : Social media
खास बात यह है कि इस खास मौके पर फिल्म के टिकट के दाम काफी कम होने वाले हैं। फिल्म की टिकट 100 रुपये से लेकर 150 रुपये तक मिलेगी। साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस खास मौके पर शाहरुख खान की बहुप्रतिक्षीत फिल्म पठान का टीजर भी रिलीज किया जा सकता है। बता दें कि साल 2018 में आई फिल्म जीरो के बाद अभिनेता फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। ऐसे में फैंस को उइस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Ranbir Kapoor: 11 साल बाद एक बार फिर ‘आइटम बॉय’ बनेंगे रणबीर कपूर, इस बार आलिया भट्ट से जुड़ी है वजह?