आमिर खान के प्रोडक्शन की फिल्म 'तारे जमीन पर' से दर्शील सफारी ने बतौर बाल कलाकार डेब्यू किया था। ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उन्होंने ईशान का किरदार निभाया था जो डिसलेक्सिया बीमारी से जूझ रहा होता है। नौ मार्च को अपना जन्मदिन मनाने वाले दर्शील आज 23 साल के हो चुके हैं।
13 साल में इतने बदल गए 'तारे जमीन पर' के 'ईशान', फिल्मों से दूर कर रहे ये काम
'तारे जमीन पर' फिल्म के निर्देशक अमोल गुप्ते को ईशान के किरदार के लिए एक बच्चे की जरूरत थी। साल 2006 में फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो जाने के बाद वो कास्टिंग में जुट गए। उन्होंने 100 से ज्यादा बच्चों का ऑडीशन लिया। उस दौरान दर्शील सफारी कोरियोग्राफर शियामक डावर के डांसिंग स्कूल में जाते थे जहां अमोल गुप्ते ने उन्हें देखा।
13 साल पहले बाल कलाकार के तौर पर डेब्यू करने वाले दर्शील अब मुख्य अभिनेता का रोल करने के लिए तैयार हैं। सोशल मीडिया पर दर्शील अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब वो काफी स्मार्ट हो गए हैं। उनकी कद काठी में बहुत बदलाव आया है।
View this post on Instagram
Take a moment, connect with yourself..
A post shared by Darsheel Safary (@dsafary) on
'तारे जमीन पर' फिल्म के तीन साल बाद दर्शील फिल्म 'बम बम भोले' से पर्दे पर दिखे थे। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म के बाद छोटे पर्दे पर रियलिटी शो में वो दिखाई दिए। साल 2012 में दर्शील सफारी ने रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में हिस्सा लिया था।
पढ़ाई खत्म करने के बाद दर्शील फिर से अभिनय की दुनिया से जुड़ गए। साल 2015-16 में उन्होंने थियेटर करना शुरू किया और कैन आई हेल्प यू नाम के प्ले में हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने कई विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया है।
हिंदी सिनेमा में वापसी करेंगे रामगोपाल वर्मा, कोरोना वायरस बना नया विलेन