सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाले यूट्यूब स्टार दानिश जेहन ने बहुत ही कम समय में खूब शोहरत बटोरी। कम ही वक्त में वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए थे। सोशल मीडिया पर उनके लाखों चाहने वाले थे। उनकी पॉपुलैरिटी किसी फिल्म स्टार की तरह हो गई थी। लेकिन 20 दिसंबर 2018 की रात को ये चमकता सितारा कहीं गुम हो गया। एक सड़क हादसे में दानिश की मौत हो गई। 20 दिसंबर को दानिश जेहन की दूसरी पुण्यतिथि है।
2 of 5
Danish Zehen Sara Ali Khan
- फोटो : Instagram
दानिश जेहन MTV के रियलिटी शो ‘Ace of Space' में बतौर प्रतियोगी शामिल हुए थे। इस शो में उन्हें दर्शकों का बहुत प्यार मिला। यहां तक कि जब सारा अली खान इस शो में गेस्ट बनकर पहुंची थीं तो उन्होंने दानिश को प्रपोज भी किया था।
3 of 5
Danish Zehen
- फोटो : social media
दानिश की मौत एक सड़क दुर्घटना में हुई थी। वह एक शादी से लौट रहे थे, तभी मुंबई के वाशी इलाके में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मौके पर ही दानिश की मौत हो गई। जैसे ही ये खबर लोगों तक पहुंची, सोशल मीडिया पर दुख की लहर दौड़ गई। किसी को इस बात पर यकीन करना मुश्किल था कि दानिश अब उनके बीच नहीं हैं।
4 of 5
Danish Zehen
- फोटो : social media
दानिश की मौत पर बॉलीवुड और टेलीविजन के कई सितारों ने दुख जताया था। दानिश की अंतिम यात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ी थी। वो नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया था। हर तरफ बस लोग दानिश की यादें साझा कर रह थे।
दानिश की मौत पर कई लोगों ने सवाल भी खड़े कर दिए थे। ट्विटर पर कुछ यूजर्स का कहना था कि दानिश का एक्सिडेंट एक सोची समझी साजिश है। वहीं खबरें ऐसी भी थी कि दानिश के परिवार वालों पर कुछ कट्टरपंथियों ने दबाव बनाया और उनसे कहा कि वे दानिश के यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो मैसेज अपलोड करें, जिसमें कहें कि दानिश गलत रास्ते पर चल पड़े थे और अल्लाह ने उन्हें सजा दी।
उदय शंकर की जगह चीन के ल्यूक कंग को मिली डिजनी में अहम जिम्मेदारी, अलग से तैनात होगा भारत प्रमुख