कॉमनवेल्थ गेम्स में इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया है। इसी कड़ी में स्टार बैडमिंटन की खिलाड़ी पीवी सिंधु ने आखिरी दिन भारत को एक और स्वर्ण पदक दिला दिया है। इस प्रतियोगिता में यह भारत का 56वां पदक है। वहीं सिंधु का राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक है।
2 of 4
पीवी सिंधु
- फोटो : सोशल मीडिया
पूरे मैच में बनाए रखी पकड़
इस मैच में सिंधु ने शानदार खेल दिखाते हुए पूरे मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। मैच के दौरान उन्होंने कनाडा की मिशेल ली को एक भी ऐसा मौका नहीं दिया जिससे वह खेल में वापसी कर सके। पहला गेम सिंधु ने 21-15 से जीता। वहीं, दूसरा सेट उन्होंने 21-13 से अपने नाम किया। अपने इस शानदार खेल की बदौलत वह भारत को एक और गोल्ड दिलाने में कामयाब रहीं।
3 of 4
काजोल-कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई
सिंधु की इस जीत पर आम लोगों के साथ सेलेब्स भी काफी खुश हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर उनकी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए इंस्टा स्टोरी शेयर की है। कंगना ने 2014 (कांस्य पदक), 2018 (रजत पदक), और 2022 (स्वर्ण पदक) की फोटो साझा करते हुए उन्हें बधाई दी है। इसके अलावा काजोल ने भी बैडमिंटन खिलाड़ी को बधाई दी है। काजोल ने सिंधु की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'हमारी शटलर द्वारा किया गया एक उत्कृष्ट प्रदर्शन। गोल्ड मेडल जीतने की बधाई पीवी सिंधु।'

4 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि कंगना रणौत खेलों के प्रति खासी दिलचस्पी रखती हैं। वह अक्सर भारत के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देती नजर आती हैं। शनिवार को उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम में तेजस्विन शंकर, तूलिका मान, बजरंगी पुनिया और साक्षी मलिक के मेडल जीतने पर बधाई दी थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में कंगना फिल्म धाकड़ में नजर आई थीं। इसके अलावा उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में दिखने वाली हैं। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी का किरदार निभाते हुए दिखेंगी।