सिनेमाघरों में लगातार तीन सुपरफ्लॉप फिल्में दोनों के बाद बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ओटीटी का रुख कर रहे हैं। पिछले दिनों अक्षय कुमार और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म 'कठपुतली' का ट्रेलर सामने आया था, जिसके बाद चारों तरफ फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। दर्शकों के उत्साह और उनकी उतसुक्ता को और बढ़ाते हुए निर्माताओं ने ट्रेलर के बाद,आज फिल्म का पहला गाना 'साथिया' रिलीज कर दिया है। 'कठपुलती' के इस गाने में अक्षय कुमार एक बार फिर अपने से 23 साल छोटी अभिनेत्री के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
2 of 4
अक्षय कुमार, रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार सिनेमाघरों के बाद अब निर्देशक रंजीत तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'कठपुतली' से ओटीटी का रुख कर रहे हैं। फिल्म के सस्पेंस भरे ट्रेलर के बाद आज निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'साथिया' रिलीज किया है। गाने में अक्षय और रकुल प्रीत सिंह का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय और रकुल प्रीत सिंह पहली बार स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। 'साथिया' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
3 of 4
अक्षय कुमार, रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जहरा एस खान और निखिल डिसूजा द्वारा गाए गए, 'साथिया' को बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में शूट किया गया है। इसी वजह से यह एक रोमांटिक गाना होने के साथ-साथ स्क्रीन पर खुशनुमा माहौल भी सेट कर रहा है। अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी के साथ ही दर्शकों को गाने का संगीत भी खूब पसंद आ रहा है। 'साथिया' का संगीत इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची ने तैयार किया है। लगभग चार मिनट के इस गाने में दोनों कलाकारों ने जमकर डांस भी किया है।
4 of 4
अक्षय कुमार, रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में फिर एक बार पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। 'कठपुतली' की कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी की है, जो अपराधियों को पकड़ने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहता है। अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'कठपुतली' 2 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी +हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी।