कोरोना वायरस से संक्रमित कनिका कपूर अस्पताल में भर्ती हैं। बीते दिनों उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कनिका कपूर पर कोरोना संक्रमित होने के बाद लापरवाही बर्तने का आरोप लगा था। जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई। वहीं अस्पताल में भर्ती होने के बाद इस तरह की खबरें भी आईं कि कनिका कपूर और अस्पताल के स्टाफ के बीच साफ-सफाई और व्यवहार को लेकर विवाद रहा है। ऐसे में अब खुद कनिका ने इस मामले में सफाई दी है।
2 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
कनिका कपूर ने हाल ही में मीडिया को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में गायिका ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद की अपनी दास्तां बताई। इस दौरान कनिका ने बताया कि 19 मार्च की शाम करीब 3:30 बजे डॉक्टर्स की टीम कनिका कपूर का टेस्ट करने के लिए पहुंची थी। अगले दिन यानी 20 मार्च की सुबह करीब आठ बजे डॉक्टर का फोन आया और कनिका को बताया गया कि वह कोरोना से संक्रमित पाई गई है।
3 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
कनिका कपूर ने आगे कहा कि जल्दीबाजी में सुबह उनके घर एंबुलेंस आ गई और डाक्टर्स की एक टीम उन्हें लखनऊ के पीजीआई अस्पताल लेकर चली गई। वहीं कनिका कपूर के माता-पिता भी अपनी गाड़ी से कनिका की एंबुलेंस के साथ पीजीआई पहुंचे। कनिका ने अनुसार जब उनको अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर्स ने कनिका को घर के कपडे़ चेंज करके मरीजों का गाउन पहनने के लिए दिया।
4 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : Instagram
वहीं कनिका के परिवार के अनुसार डॉक्टर्स ने कनिका से कमरे में ही एक पर्दे के पीछे कपडे़ बदलने को बोला। इस पर कनिका ने अपनी नाराजगी जताई थी और बाद में रूम मे गंदगी को लेकर भी उन्होंने स्टाफ से सफाई करने को कहा। इसी बात को लेकर पीजीआई अस्पताल के प्रशासन ने उन पर स्टार्स वाले नखरे दिखाने का आरोप लगाया। हालांकि अब कनिका डॉक्टर्स के साथ पूरा सहयोग कर रही हैं।
5 of 5
कनिका कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि कनिका कपूर जब से अस्पताल में भर्ती हुई हैं तब से अब तक उनके कुल पांच कोविड-19 टेस्ट हो चुके हैं। वह इन पांचों ही टेस्ट में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। हालंकि संजय गांधी पीजीआई अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि कनिका कपूर की तबीयत में पहले से काफी ज्यादा सुधार हुआ है।
पढ़ें: कोरोना संक्रमित कनिका कपूर के समर्थन में बोलीं ये बॉलीवुड अभिनेत्री, मीडिया रिपोर्ट्स पर भी दागा सवाल