हाल ही में शादी के बंधन में बंधे कॉमेडेयन क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की जोड़ी लोगों को खूब भा रही है। बॉलीवुड हो या आम लोग अक्सर देखा गया है कि शादी के बाद सरनेम बदल जाता है। हाल ही में ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी के बाद क्रिकेटर रोहित शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा था कि अपना सरनेम मत बदलना।
हाल ही में जब भारती सिंह से इस मामले पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया, 'मैंने अपना सरनेम नहीं बदला है बस यह भारती सिंह लिंबाचिया हो गया है। मैं अपना सरनेम नहीं हटाऊंगी और हर्ष को भी कोई दिक्कत नहीं है।
3 of 4
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa
भारती कहती हैं कि हर्ष तो इतना कूल है कि बोलता है कि सरनेम लगाना है तो लगा, नहीं लगाना है तो मत लगा। सरनेम बदलने से ऐसा कुछ नहीं होता कि शादी नहीं हुई या कुछ बदल गया। ये क्या है कि जिन्होंने इतने साल पाला-पोसा, उनका सरनेम छोड़कर जो अभी मिले, उनका सरनेम लगा लें।
आपको बता दें कि भारती और हर्ष 3 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों की शादी गोवा में हुई पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुई। शादी के जोड़े में भारती काफी सुंदर लग रही थीं। इस शादी में दोनों के कुछ खास दोस्त भी शरीक हुए थे।