फिल्म 'फिरंगी' का ट्रेलर आते ही कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने कॉमेडी शो पर बड़ी बात कहते हुए फैंस को ग़ुडन्यूज दी है।
2 of 8
कपिल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फिरंगी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के लिए कपिल जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान कपिल ने अपनी हर कॉन्ट्रोवर्सी पर खुलकर जवाब दिया। कपिल शर्मा का शो बंद हो चुका है। अब कपिल सिर्फ 'फिरंगी' पर फोकस कर रहे हैं।
अपकमिंग फिल्म फिरंगी के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे कपिल शर्मा ने यहां जिंदगी और फिल्मों से जुड़े कई किस्से शेयर किए। उन्होंने कहा कि कॉमेडी के अलावा मैं और कुछ नहीं जानता। नया कॉमेडी शो अब मेरे नाम से नहीं होगा। किसी और नाम से शो आएगा। इससे जो इल्जाम लगेगा वह उसी पर लगेगा।
शो बंद होने के लिए कपिल ने खुद को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा, 'सुनील और चंदर से झगड़े के बाद चीजें बद् से बद्तर हो गईं। इसके बाद फिरंगी के एक को-एक्टर की मौत हो गई। मैंने शराब पीनी शुरू कर दी। खुद को ऑफिस में बंद कर लिया। फिर मुझे लगा कि शराब छोड़नी होगी। अब सब ठीक है।
प्रीति सिमोस से अपने रिश्ते के बारे में कपिल बताते हैं, 'मैं इतना ओपन नहीं हूं कि अपने ब्रेकअप की बात करूं। प्रीति आज भी मेरी अच्छी दोस्त हैं। मैं 36 का हूं फिरभी डिसीजन नहीं ले पाता हूं। मैं ब्रेकअप-पैचअप नहीं मानता। मैं सभी को दिल से प्यार करता हूं और वो रिश्ता हमेशा बना रहता है।