भारत के नंबर वन कॉमेडियन कपिल शर्मा की जिंदगी में एक बार फिर खुशियां लौट आई है। मोस्ट पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो के बंद होने और बड़े पर्दे पर फिल्म फिरंगी के पिटने के बाद पहली बार कपिल खुश नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर क्या है कपिल के मुस्कुराने की ये बड़ी वजह...
अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाले कपिल शर्मा के करियर में रुकावट का बड़ा पहाड़ सामने आ गया है। क्योंकि उनकी फिल्म फिरंगी ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया और अब उनका कॉमेडी शो भी बंद हो चुका है। लेकिन इन सब दर्द को भुलाने के लिए उनकी जिंदगी में किसी शख्स ने दस्तक दी है जिसे कपिल ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है।
कपिल ने अपने ट्विटर पर एक चीकू की तस्वीर शेयर की है। चौंकिए मत, यह कोई खाने वाला फल चीकू नहीं बल्कि यह उनका नया पेट डॉग है। फरबॉल जैसा नजर आने वाला कपिल का ये नया पेट डॉग शिट्जू ब्रीड का है। कपिल ने अपने पेट चीकू की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरे नए दोस्त चीकू से मिलिए।' कपिल की लाइफ में चीकू के आने से उन्हें बहुत ही खुशी हो रही है।
बता दें कि डूबते करियर के गम में कपिल शर्मा ने खुद को शराब का आदी बना लिया था और वह घंटों-घंटों अपने पूर्व डॉगी जंजीर के साथ कमरे में बंद रहने लगे थे। शायद आपको पता हो कि कपिल अपने पुराने पेट डॉग जंजीर को खो चुके हैं। दरअसल, पिछले महीने उनके 9 साल के लेबराडोर पेट डॉग जंजीर की मौत हो गई थी।
कपिल ने जंजीर को अपने पॉपुलर शो 'द कपिल शर्मा शो' के दौरान गोद लिया था जो कि शो में भी कई बार देखा गया है। यही वजह है कि डॉगी जंजीर का गम भुलाने के लिए कपिल ने चीकू में नई खुशियां ढूंढी है। इतना ही नहीं कपिल के आने वाले टीवी रिएल्टी शो में भी चीकू को भी देखे जाने की उम्मीद है।