कपिल शर्मा ने टीवी पर कॉमेडी की नई परिभाषा गढ़ी है। एक छोटे से शहर से आकर कपिल शर्मा ने ना केवल इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई बल्कि आज उनकी गिनती टीवी के सबसे महंगे कॉमेडी स्टार्स में होती है। हाल ही में कपिल का नाम फोर्ब्स के सबसे महंगे सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल था। मुंबई में कपिल का शानदार घर है। जहां वो अपनी पत्नी, बेटी और मां के साथ रहते हैं। तो चलिए कपिल के घर के अंदर की तस्वीरें दिखाते हैं।
'कॉमेडी किंग' कहे जाने वाले कपिल शर्मा का घर है बेहद शानदार, देखें INSIDE तस्वीरें
जानकारी के मुताबिक, टीवी पर अपने शो के एक एपिसोड के लिए कपिल शर्मा 80 से 90 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा वो कई बड़े ब्रांड्स का प्रचार करते हैं। लग्जरी कार के अलावा कपिल ने रियल एस्टेट में भी इंवेस्टमेंट किया हुआ है।
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
कपिल शर्मा के पास मुंबई के अलावा पंजाब में भी कई प्रॉपर्टी हैं। पंजाब के उनके गृहनगर में एक आलीशान बंगला है। मुंबई से वक्त मिलने पर कपिल अपने घर जाते रहते हैं।
कपिल का घर मुंबई के अंधेरी वेस्ट में है। वो अपने अपार्टमेंट से तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। उनकी बालकनी में पेड़ पौधे लगे हुए हैं और ग्लास का पैनेल बना है।
कपिल शर्मा और गायक मीका सिंह पड़ोसी हैं। जनता कर्फ्यू के दौरान कपिल ने मीका के साथ बालकनी में परफॉर्मेंस भी किया था। जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था।
#INDIAfightsCorona #stayhomestaysafe #jantacurfew #andheriwest #mumbai #INDIA thank you INDIA ❤️🙏
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on