बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा यौन उत्पीड़न मामले में जमानत दे दी गई है। गणेश आचार्य गुरुवार अदालत के समक्ष पेश हुए थे, जिसके बाद उन्हें इस मामले में राहत दी गई। पुलिस के मुताबिक, कोरियोग्राफर के खिलाफ साल 2020 में एक महिला ने यौन उत्पीड़न मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस के द्वारा गणेश आचार्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। उनके ऊपर एक महिला डांसर के उत्पीड़न का आरोप है।
Sexual Harassment Case: यौन उत्पीड़न मामले में गणेश आचार्य को मिली जमानत, दो साल पुराना है मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 23 Jun 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन