{"_id":"621cca99209f890df93971c1","slug":"chiranjeevi-first-look-of-bhola-shankar-to-be-out-on-mahashivratri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chiranjeevi New Film: महाशिवरात्रि पर आउट होगा 'भोला शंकर' का फर्स्ट लुक, साउथ के सुपरस्टार तमन्ना भाटिया के साथ आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chiranjeevi New Film: महाशिवरात्रि पर आउट होगा 'भोला शंकर' का फर्स्ट लुक, साउथ के सुपरस्टार तमन्ना भाटिया के साथ आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 28 Feb 2022 06:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
चिरंजीवी की फिल्म भोला शंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चिरंजीवी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। मेगास्टार की आगामी एक्शन-ड्रामा फिल्म भोला शंकर का पहला लुक 1 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर रिलीज होगा। मेहर रमेश द्वारा निर्देशित फिल्म में अभिनेता कीर्ति सुरेश के साथ-साथ तमन्ना भाटिया भी महत्वपूर्ण रोल में हैं। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। पिछसे साल अगस्त में एक ग्रैंड वीडियो के जरिए फिल्म की घोषणा की गई थी। जिसमें चिरंजीवी और कीथी सुरेश के भाई-बहन के रिश्ते को दिखाया गया था। इस फिल्म में रघु बाबू, राव रमेश, मुरली शर्मा, रविशंकर, वेनेला किशोर, तुलसी, प्रगति, श्री मुखी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
2 of 4
चिरंजीवी
- फोटो : Instagram
प्रोडक्शन बैनर एके एंटरटेनमेंट्स ने रविवार 27 फरवरी को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फर्स्ट लुक रिलीज़ के बारे में लिखा, "महाशिवरात्रि पर भोला के मेगा वाइब के लिए तैयार हो जाओ। MEGA @chiranjeevikonidela #BholaaShankarFirstLook 1 मार्च को @ 9:05 AM #भोलाशंकर।" इस फिल्म में चिरंजीवी शंकर का रोल अदा करेंगे। शायद वह पहली बार इस अवतार में नजर आएंगे।
3 of 4
चिरंजीवी
- फोटो : instagram/chiranjeevikonidela
फिल्म को बनाने में मेकर्स ने अपनी जान लगा दी है, इसलिए उनको इससे काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है और अपने अंतिम पड़ाव में है। मेकर्स ने इस फिल्म का प्री लुक स्वैग ऑफ भोला भी जारी किया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। फिल्म की कहानी सत्यांद ने लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
चिरंजीवी
- फोटो : Twitter
चिरंजीवी अपने बेटे राम चरण के साथ फिल्म आचार्य में भी दिखाई देंगे। फिल्म के डायरेक्टर कोराटाला शिव ने पिता-पुत्र को लेकर पहली बार ऐसी फिल्म बनाई है। ये फिल्म इसी साल 29 अप्रैल को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।