दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से विदा हुए दो वर्ष से अधिक हो चुके हैं। मगर, अपनी यादों और फिल्मों के जरिए वह आज भी फैंस के बीच जीवित हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई थी। छोटे पर्दे पर अच्छी कामयाबी हासिल करने के बाद उन्होंने बड़े पर्दे का रुख किया था। फिल्म 'छिछोरे' में सुशांत की एक्टिंग काफी पसंद की गई थी। आज उनकी इस फिल्म को तीन साल पूरे हो गए हैं।
2 of 4
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'छिछोरे' सुशांत सिंह राजपूत की थिएटर में रिलीज हुई आखिरी फिल्म थी। फिल्म के तीन साल पूरे होने के मौके पर फैंस अपने चहेते एक्टर को याद कर रहे हैं। मेकर्स भी इस खास मौके पर सुशांत को याद कर भावुक हो रहे हैं। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें वह सुशांत को याद करते नजर आए हैं।
3 of 4
छिछोरे
- फोटो : twitter: @ShraddhaKapoor
प्रोडक्शन हाउस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें फिल्म की कुछ झलक साझा की गई हैं। बैकग्राउंड में गाना चल रहा है, 'चिंता करके क्या पाएगा? मरने से पहले मर जाएगा...।' इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'आज सभी भावनाएं मिश्रित हो रही हैं। क्रेजीनेस, प्यार, मस्ती, और ढेर सारी खुशियों भरी यादें! 'छिछोरे' की तीसरी वर्षगांठ मनाते हुए तुम्हारी बहुत याद आ रही है अन्नी।'
4 of 4
छिछोरे
- फोटो : social media
आपको बता दें कि कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'छिछोरे' 6 सितंबर 2019 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुशांत के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आईं। उनके अलावा वरुण वर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन भी नजर आए। साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रूपये का बिजनेस किया। थिएटर पर रिलीज हुई यह सुशांत की आखिरी फिल्म है। अगर उनकी आखिरी फिल्म की बात करें तो 'दिल बेचारा' सुशांत की अंतिम फिल्म थी, जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई।