'Mom' श्रीदेवी की बात पर जाह्नवी कपूर ने गम तो छिपाया, लेकिन मुस्कुराहट में उनकी आंखें नम हो गईं। फिर बेटी ने मां के लिए ऐसी बात कही, बोनी कपूर यकीं नहीं कर पाएंगे।
जाह्नवी कपूर सोमवार को ईशान खट्टर के साथ मूवी 'धड़क' की प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंची। यहां उन्होंने मां श्रीदेवी के बारे में कहा कि मैंने उनकी सिर्फ पांच फिल्में देखी हैं। मैं उनकी कॉपी नहीं बनूंगी, बल्कि उनके जैसा बनना चाहती हूं। मैं ऐसे बनूंगी कि मां मेरे हर कैरेक्टर में धड़के। मैंने मां को देखकर ही एक्टिंग सीखी है, इसलिए उनका सपना जरूर पूरा करुंगी।
जाह्नवी कपूर ने कहा कि वे मां श्रीदेवी के बेहद करीब थीं। उन्होंने मुझे हमेशा एक बच्चे की तरह ट्रीट किया, लास्ट टाइम तक भी। मैं उन्हें कहती थी कि ये खाना है, वो खाना है। ये चाहिए, वो चाहिए। ये दिला दीजिए, वो दिल दीजिए। अब मां का रोल खुशी और पापा निभा रहे हैं। उन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है, मुझे प्रोत्साहित किया। मैं उन्हें प्राउड फील करवाना चाहती हूं।
वहीं ईशान खट्टर चंडीगढ़ में आकर काफी खुश नजर आए। ईशान ने कहा कि चंडीगढ़ में मैं पहले भी आया हूं, हालांकि शहर को ज्यादा देखा नहीं है, लेकिन यहां का माहौल मुझे बेहद पसंद है। खासकर यहां का पंजाबी खाना। यहां की ग्रीनरी और उस पर बारिश का मौसम मुझे बेहद पसंद है। मेरे पिता पंकज कपूर को मुझसे बेहद उम्मीदें हैं और मैं उन्हें निराश नहीं करुंगा।
बता दें कि शशांक खेतान निर्देशित फिल्म 'धड़क' मराठी फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है, जो 20 जुलाई को रिलीज होगी। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और जी स्टूडियो ने मिलकर फिल्म बनाई है। इसमें जाह्नवी कपूर के काम को लेकर सबकी नजरें हैं। देखना यह है कि श्रीदेवी की बेटी एक्टिंग के मामले में किस तरह अपनी पहचान बना पाती हैं।