मजाक कर-कर के हर किसी को लोट पोट कर देने वाले कपिल शर्मा ने अपनी बहन को भी नहीं बख्शा। उन्होंने उसके साथ ऐसा मजाक कर डाला कि वीडियो वायरल हो रहा है। अब तक 13 लाख लोग इसे देखकर लुत्फ उठा चुके हैं, आप भी देखिए।
2 of 6
कपिल शर्मा
- फोटो : कपिल शर्मा ट्विटर
कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी के लिए देश भर में मशहूर हैं। लेग पुलिंग यानी किसी की टांग खींचने और छेड़ने में भी वे माहिर हैं, लेकिन ऐसा वे केवल फैन्स के साथ ही नहीं, बल्कि परिवार के साथ भी करते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो मजाक करने के मामले में वे परिवार के सदस्यों को भी नहीं छोड़ते।
ऐसा ही कुछ किया अपनी बहन पूजा के साथ, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया। इस वीडियो को अब तक 13 लाख लोग देख चुके हैं और कई सारे कमेंट भी आए। एक यूजर ने तो ये कह दिया कि पूजा कपिल शर्मा की सगी बहन ही हैं ना। तो क्या वे उन्हें पहचानती नहीं।
दरअसल, वीडियो में कपिल अपनी बहन पूजा के साथ पंजाबी एक्टर गुरप्रीत घुग्गी बनकर बात कर रहे हैं, लेकिन पूजा उन्हें पहचान नहीं पाती। न ही उन्हें उनकी यह शरारत समझ आई। यह देखते हुए कपिल ने उनसे पूछ डाला कि क्या आप कपिल शर्मा की सगी बहन हो? इसके जवाब में उन्होंने हां कहा।
इस जवाब के जवाब में कपिल ने कहा कि कैसी सगी बहन हो, अपने भाई की आवाज ही नहीं पहचानती हो। बता दें कि कपिल शर्मा ने हाल ही में पहली बार अपने प्रोडक्शन हाउस में पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह' बनाई। इस फिल्म में गुरप्रीत घुग्गी ने अहम भूमिका निभाई थी।