कपिल शर्मा के नाम की 'चूड़ियां' पहनने से पहले कॉमेडियन की होने वाली पत्नी गिन्नी चतरथ ने ऐसा काम किया कि सभी ने दुआएं दी और सास-ननद ने भी खूब पीठ थपथपाई।
ढोल की थाप पर नाचती गिन्नी और उसकी सहेलियां। शाम छह बजे जब गिन्नी के घर में बैंगल सेरेमनी हुई। सहेलियों ने उसे लाल हरी चूड़ियां पहनाई और आगे की जिंदगी के लिए आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उसकी ससुराल से कपिल शर्मा के भाई अशोक शर्मा, मां जनक रानी, बहन व अन्य रिश्तेदार पहुंचे।
3 of 5
kapil sharma ginni
- फोटो : amar ujala
वहीं सेरेमनी से पहले गिन्नी बाबा मुरादशाह पहुंची और दुआएं मांगी। बताया जा रहा है कि गिन्नी अपने हर नए काम की शुरुआत करने से पहले बाबा मुरादशाह जाकर आशीर्वाद जरूर लेती हैं। बैंगल सेरेमनी का समय तो चार से पांच के बीच का था लेकिन समारोह सात बजे शुरू हुआ।
गिन्नी की स्पेशल डिमांड पर हरभजन कैटरर की तरफ से काली मिर्च पनीर टिक्का के अलावा मशरूम सिगार को तैयार किया गया, क्योंकि दोनों डिश अमृतसर के लोगों की पसंदीदा है। गिन्नी की बैंगल सेरेमनी में उसके साथ पढ़ने वाली सहेलियां भी खास तौर पर आमंत्रित थी।
गिन्नी के निकटवर्ती रिश्तेदारों के साथ कुल 300 लोगों की मेहमाननवाजी का प्रबंध किया गया था। रिश्तेदारों के मुताबिक, गिन्नी की तरफ से बैंगल सेरेमनी का सारा कार्यक्रम खुद तय किया था, जिसमें मैन्यू से लेकर सारी ड्रेस उसने खुद ही चुनी थी।