बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 'चकदा एक्सप्रेस' के साथ चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। अनुष्का की यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी और इसके कुछ हिस्सों की शूटिंग कोलकाता में हुई है। अब एक्ट्रेस ने कोलकाता में अपनी बेटी वामिका के साथ बिताए गए पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर की हैं। इसमें वह वामिका को गले लगाती हुई नजर आ रही हैं और उसका चेहरा छुपाया हुआ है।
Anushka Sharma: कोलकाता के कालीघाट मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं अनुष्का, बेटी वामिका के साथ साझा कीं तस्वीरें
दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोलकाता में शूटिंग खत्म करने के बाद की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह बेटी वामिका के साथ कोलकाता में घूमती नजर आ रही हैं। किसी तस्वीर में अनुष्का हाथ जोड़े नजर आ रही हैं,तो किसी में वह वामिका को गोद में लिए खड़ी हैं। अनुष्का ने वामिक के साथ कालीघाट मंदिर के दर्शन भी किए। इसके साथ ही अभिनेत्री ने शहर से लजीज व्यंजनों कचौड़ी, रसगुल्ला, सहित चाट का भी भरपूर आनंद उठाया और उनकी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
Samantha Prabhu: इस बीमारी से जूझ रही हैं सामंथा प्रभु, हाथ में ड्रिप लगी तस्वीर साझा कर फैंस को बताई सच्चाई
अनुष्का ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'खाओ-प्रार्थना करो-प्यारः कोलकाता से मेरा फोटो डंप। कोलकाता में चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग खत्म। कालीघाट मंदिर, फिरनी, बलवंत सिंह की चाय और समोसे, रसगुल्ले, पैरामाउंट का शरबत, मलाई रोल, कचोरी आलू।' अभिनेत्री की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। विराट कोहली ने रोड हार्ट इमोजी कमेंट की, तो राजकुमार राव ने लिखा, 'कोलकाता, समोसे और मिठाई, अब तक का सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन।' इसके साथ एक फैंस ने लिखा, 'मेरा विश्वास करो ये फिल्म हिट होगी।'
Kartik Aaryan: कार्तिक को देखने के लिए सड़कों पर उमड़ी भीड़, वीडियो में देखें एक्टर के लिए फैंस की दीवानगी
'चकदा एक्सप्रेस' की बात करें तो यह फिल्म झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म से अनुष्का चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर लौट रही हैं। इससे पहले वह 2018 में आई 'जीरो' में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। इस फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे।
Mister Mummy Trailer Out: कॉमेडी से भरपूर है रितेश और जेनेलिया की ‘मिस्टर मम्मी’, ट्रेलर देख छूट जाएगी हंसी