सेलिना जेटली पर्दे से गायब होने के बाद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को सम-सामयिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देने के साथ ही सवाल-जवाब सेशन के जरिए फैंस से इंट्रैक्ट करते देखा जाता है। इसी बीच हसीना को एक ट्विटर यूजर ने शादी का प्रस्ताव दे दिया है, इस प्रस्ताव पर सेलिना का जवाब गुदगुदाने वाला है।
2 of 5
सेलिना जेटली
- फोटो : सोशल मीडिया
एक ट्विटर यूजर ने गुरुवार को सेलिना के नाम एक पत्र लिखा। जिसके मुताबिक, 'सेलिना जेटली को शुभकामनाएं। मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है इससे पहले कि मेरी तबीयत खराब हो जाए मेरी देखभाल करने वाला कोई नहीं है जल्दी से मुझे अपने साथ ले चलो। जल्दी से जल्दी शादी कर लो मैं घर जमाई बनने के लिए तैयार हूं, मेरी जिंदगी और सेहत बचाओ।'
3 of 5
सेलिना जेटली
- फोटो : सोशल मीडिया
यूजर यहीं नहीं रुका और उसने आगे लिखा, 'उत्तर दें और उत्तर दें। सम्मान, कोलकाता से विजय मगनलाल वोरा।' फैन का शादी और घर जमाई बनने का प्रस्ताव सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। वहीं, इस पर सेलिना भी खुद को जवाब देने से नहीं रोक पाईं। एक्ट्रेस का रिएक्शन इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
सेलिना जेटली को रास नहीं आया ट्रांसजेंडर पर भद्दा कमेंट, ट्विटर यूजर की लगा दी क्लास
4 of 5
सेलिना जेटली
- फोटो : सोशल मीडिया
सेलिना जेटली ने ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'मैं अपने पति और तीन बच्चों से पूछूंगी फिर बताऊंगी।' वहीं, एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर फैंस भी दिल खोलकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'बेस्ट रिप्लाई।' दूसरे ने व्यंग करते हुए लिखा, 'हां ठीक है और मैं दत्त पुत्र की भूमिका निभाने जा रहा हूं।' एक अन्य लिखते हैं, 'लोग वास्तव में कभी-कभी परेशान होते हैं, मतलब कुछ भी।'
अंबानी की पार्टी में झूम के नाचा पठान, शाहरुख संग रणवीर और वरुण ने भी किया जबरदस्त डांस
5 of 5
सेलिना जेटली
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि सेलिना और पीटर 11 साल के जुड़वा बच्चों विंस्टन और विराज के साथ-साथ पांच साल के आर्थर के भी पैरेंट्स हैं। आर्थर का जन्म जुड़वा भाई समशेर के सात हुआ था लेकिन उनकी जन्म के तुरंत बाद ही मौत हो गई। एक इंटरव्यू में सेलिना ने बच्चों के बारे में कहा था, 'वे समझते हैं कि विकास दो प्रकार के होते हैं। आपके परिवार के साथ एक बहुत महत्वपूर्ण विकास होता है और आप जीवन में आगे बढ़ते हैं। दूसरा आपका अपना व्यक्तिगत विकास है जब आप एक महिला के रूप में, एक मां के रूप में, प्रेमी के रूप में विकसित होते हैं। मुझे लगता है कि अपने सपनों का पीछा करना बहुत महत्वपूर्ण है।'