सिनेमा की दुनिया में पर्दे पर तो प्रेम कहानियां बुनी ही जाती हैं इसके अलावा बॉलीवुड के गलियारों में सेलेब्स की लव स्टोरीज और ब्रेकअप भी काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में खबरें चल रही हैं कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का 6 साल पुराना रिश्ता टूट गया है। फिलहाल दोनों में से किसी ने भी अब तक ऐसी कोई अनाउंसमेंट नहीं की है। इससे कुछ दिन पहले राकेश बापट और शमिता शेट्टी का भी ब्रेकअप हुआ है। फिलहाल लव स्टोरीज बनने और फिर टूटने का तो बॉलीवुड में पुराना किस्सा रहा है, आए दिन किसी न किसी सेलेब्स के लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें आती ही रहती हैं। 80 के दशक में भी कई दिग्गज सितारे एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हुए और एक दूसरे से बिछड़ने बाद बुरी तरह टूट गए। इन सितारों के किस्से आज तक मशहूर हैं।
2 of 5
मीना कुमारी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता धर्मेंद्र और मीना कुमारी की प्रेम कहानी के किस्से भी काफी चर्चा में रहे थे। यहां तक कि धर्मेंद्र को हिंदी सिनेमा में पहचान दिलाने का क्रेडिट भी मीना कुमार की दिया जाता है। जब धर्मेंद्र एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे तो उस समय मीना कुमार जानी-मानी अदाकारा थीं। बताया जाता है कि मीना कुमारी ने निर्देशक के सामने फिल्म में धर्मेंद्र को लेने की शर्त रख दी थी। हालांकि ये जोड़ी भी समय पर आकर बिखर गई। कहा जाता है कि ब्रेकअप के बाद एक बार आसिफ की फिल्म लव एंड की गॉड पार्टी में दोनों का आमना-सामना हुआ, लेकिन धर्मेंद्र ने उस दिन मीना कुमारी को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। ये बात अभिनेत्री को इतनी चुभी कि उनकी आंखों में आंसू आ गए और वह पार्टी छोड़कर निकल गईं। हालांकि एक बार धर्मेंद्र ने जिक्र किया था कि वह सिर्फ उनके फैन थे।
3 of 5
अमिताभ बच्चन,रेखा
- फोटो : yashrajfilms.com
अभिनेत्री रेखा और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी तो आज भी लोगों की जुबान पर रहती है। दोनों के बीच की नजदीकियों की बॉलीवुड के गलियारे में खूब चर्चा रही, लेकिन दोनों ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। उधर अमिताभ ने जया बच्चन से शादी कर ली, जिससे सभी हैरान रह गए थे।
4 of 5
गुरुदत्त वहीदा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता गुरुदत्त और वहीदा रहमान की प्रेम कहानी भी काफी मशहूर रही। गुरु दत्त मधुबाला के प्यार में इस कदर गिरफ्त हो गए थे कि वह शादी भी करना चाहते थे लेकिन जहां वहीदा मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती थीं तो वहीं गुरुदत्त पहले से शादीशुदा थे। जब दोनों अलग हुए तो गुरुदत्त को ये दर्द बहुत मुश्किल लगने लगा। कहा जाता है कि इसी वजह से वह नशे के आदी हो गए और यहां तक कि नींद की गोलियां भी लेने लगे थे।
5 of 5
रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : Twitter
अभिनेत्री रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा के रिश्ते ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं, बात शादी करने तक भी पहुंची थी लेकिन इससे पहले ही शत्रुघ्न सिन्ही की मुलाकात पूनम सिन्हा से हुई और वह उनके करीब होने लगे, कहा जाता है कि इसी वजह से दोनों में दूरियां आने लगीं और शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम से शादी कर ली।