'कांस फिल्म फेस्टिवल' जल्द दस्तक देने वाला है। 2019 में फ्रेंच रिवेरा में प्रभावशाली शुरुआत करने के बाद टीवी एक्ट्रेस हिना खान एक बार फिर 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में वापसी करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिना खान अपनी इंडो इंग्लिश फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' को प्रमोट करने के लिए इस बार रेड कारपेट का हिस्सा बनने जा रही हैं। बता दें कि इससे पहले भी हिना खान साल 2019 में 'कांस फिल्म फेस्टिवल' का हिस्सा रह चुकी हैं।
Cannes 2022: कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने जलवा बिखरने के लिए तैयार हिना खान, जल्द फ्रांस के लिए होंगी रवाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 11 May 2022 01:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन