फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: क्या 'ब्रह्मास्त्र' के लिए रणबीर कपूर ने नहीं ली फीस? अयान मुखर्जी ने किया बड़ा खुलासा

Fri, 23 Sep 2022 02:16 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 23 Sep 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra part one Shiva: Did Ranbir kapoor not charge any fees for brahmastra, Ayan Mukerji Replied
ब्रह्मास्त्र के सेट पर रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने के दो हफ्ते बाद भी सुर्खियों में बनी हुई है। इसे दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई करने में सफल रही है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 350 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है। इस बीच फिल्म के जबरदस्त बजट की भी चर्चा खूब हो रही है। हाल ही में ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी फिल्म के बजट और रणबीर की फीस पर खुलकर बात करते नजर आए। 

Brahmastra part one Shiva: Did Ranbir kapoor not charge any fees for brahmastra, Ayan Mukerji Replied
'ब्रह्मास्त्र' - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू के दौरान अयान ने खुलासा किया कि रणबीर ने इस फिल्म के लिए पैसे नहीं लिए। उन्होंने कहा, 'ये फिल्म हमारी बहुत ही जिद और व्यक्तिगत बलिदान से बनी है। तो हां, ये सच है कि रणबीर की कीमत एक स्टार एक एक्टर के रूप में फिल्म में नहीं है। उन्होंने ब्रह्मास्त्र के निर्माण के लिए कुछ भी नहीं लिया। और मैं मानता हूं के इसके बगैर हम ये फिल्म नहीं बना पाते। यह बहुत बड़ी बात है क्योंकि इस तरह के समर्थन के बिना यह संभव नहीं होता। मुझे नहीं पता कि कितने अन्य लोगों ने ऐसा किया होगा।'

Brahmastra part one Shiva: Did Ranbir kapoor not charge any fees for brahmastra, Ayan Mukerji Replied
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। यह इस साल की उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है जिसने टिकट खिड़की पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 14वें दिन 3.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 230.40 करोड़ रुपये हो गई है। 
Actors Turned Writers: बी टाउन के इन सितारों ने लिखी किताबें, कोई बनी बेस्टसेलर तो किसी की पीएम ने की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra part one Shiva: Did Ranbir kapoor not charge any fees for brahmastra, Ayan Mukerji Replied
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

माना जा रहा है कि शुक्रवार के दिन नेशनल सिनेमा डे होने की वजह से फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 75 रुपये में लोग फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। जानकारी के मुताबिक लोग सबसे ज्यादा इसी फिल्म को देखने के लिए टिकट बुक कर रहे हैं। 
Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ से की जा रही सिंगिंग छोड़ने की गुजारिश? इस गाने की वजह से हो रहीं ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed