रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज होने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। अयान मुखर्जी निर्देशित यह फिल्म कल यानी 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। दस साल की कड़ी मेहनत और लगन के बाद बनकर तैयार हुई इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ट्रेलर के बाद से ही दर्शक इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे यानी फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है। लेकिन 'लाल सिंह चड्ढा', 'रक्षा बंधन' और 'लाइगर' की तरह ही 'ब्रह्मास्त्र' के लिए भी सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग उठ रही है। इस मच अवेटेड मल्टीस्टारर फिल्म को लगातार विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। इन सबके बावजूद फिल्म की पूरी टीम जोरों-शोरों से इसके प्रमोशन में लगी हुई है। ऐसे ही एक कार्यक्रम में 'ब्रह्मास्त्र' की मुख्य अभिनेत्री आलिया भट्ट से फिल्म को लेकर एक सवाल किया गया तो वह वहां मौजूद मीडिया पर भड़क गईं।
Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' पर पत्रकार ने किया ऐसा सवाल, भड़क उठीं आलिया भट्ट, दिया मुंह तोड़ जवाब
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन