पिछले 100 वर्षों से भारतीय लोगों का मनोरंजन कर रही बॉलीवुड इंडस्ट्री का हाल इस समय बेहाल है। साउथ की तरफ लोगों के बढ़ते झुकाव और दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री के अप्रोच ने सभी को प्रभावित किया है। बॉलीवुड का ऐसा हाल आज से पहले कभी नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की हर फिल्म के लिए उठती बायकॉट की मांग और लगातार फ्लॉप होती फिल्मों का ऐसा दौर इंडस्ट्री ने कभी नहीं देखा था। बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही। चाहे इसमें रणबीर कपूर की 'शमशेरा' हो या आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', एक के बाद एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रेत के टीलों की तरह ढह गई। बीते काफी दिनों से बॉलीवुड से जुड़े कई स्टार्स इस बात पर अपनी राय रख चुके हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड के इस हाल पर दिग्गज कलाकार सुनील शेट्टी ने अपनी राय रखी है।
Boycott Bollywood: बॉलीवुड की फूटी किस्मत पर आया सुनील शेट्टी का बयान, बताई फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन