सिनेमाघर एक बार फिर अलग-अलग जॉनर और बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों से गुलजार हैं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस के रण में जहां कुछ फिल्में कमाल दिखा रही हैं तो कुछ ने दर्शकों को निराश किया है। 1 नवंबर को रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' अभी भी दर्शक बटोरने में सफल नजर आ रही है। वहीं, अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' टिकट विंडो पर संघर्ष कर रही है। इसके अलावा बीते दिनों 'कंगुवा', 'मटका' और 'अमरण' जैसी साउथ फिल्मों की भी दस्तक हुई है। आइए इन सभी फिल्मों के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 7
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
'भूल भुलैया 3'
दिवाली के एक दिन बाद रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' पहले दिन से ही टिकट विंडो पर धमाल मचा रही है। अनीस बज्मी की 150 करोड़ी फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही अपनी लागत का 23 प्रतिशत हिस्सा कमाकर साबित कर दिया कि यह बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड्स वाली है। इस फिल्म ने रिलीज के 15 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 220.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, 16वें दिन फिल्म की कमाई 4.75 करोड़ रुपये रही, जिससे इसका कुल कलेक्शन 225.15 करोड़ रुपये हो गया।
3 of 7
सिंघम अगेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सिंघम अगेन'
तकरीबन 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा फिल्म 'सिंघम अगेन' सफलता का स्वाद चखने से चूकती नजर आ रही है। अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर जैसे सितारों से सजी यह मूवी जोरदार प्रमोशन के बाद भी उम्मीद के मुताबिक दर्शक जुटाने में असफल रही है। फिल्म ने 16वें दिन 86 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका अब तक का कुल कारोबार 226.11 करोड़ रुपये हो गया है।
4 of 7
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
'द साबरमती रिपोर्ट'
'द साबरमती रिपोर्ट' 22 साल पहले फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर आधारित है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी, रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना ने पत्रकार की भूमिका अदा की है। इसे तकरीबन 50 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। मजबूत कहानी के बावजूद फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इसने रिलीज के दूसरे दिन सिर्फ 2.1 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। इस तरह इसका अब तक का कुल कारोबार 3.35 करोड़ रुपये ही हो पाया है।
5 of 7
कंगुवा (पार्ट वन)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कंगुवा'
सूर्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कंगुवा' से अभिनेता के दमदार वापसी की उम्मीदें थीं। हालांकि, उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। शिवा के निर्देशन में बनी भारी भरकम बजट की यह फिल्म टिकट खिड़की पर बुरी तरह पस्त हुई है। 300-350 करोड़ के बजट में तैयार 'कंगुवा' ने शनिवार को छह करोड़ 16 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 39.41 करोड़ रुपये ही हो पाई है।