फिल्म क्रू को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। फिल्म ने अब तक की कमाई से दिग्गजों को भी हैरान कर दिया है। वहीं, गॉडजिला x कॉन्ग का भी भारत में शानदार प्रदर्शन रहा है। इनके अलावा, बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। आइए जानत हैं कि सोमवार का दिन किस फिल्म के लिए कैसा रहा।
Jackie Chan: जैकी चैन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, अभिनेता के उम्र से ज्यादा बूढ़े दिखने पर फैंस ने जताई थी चिंता
2 of 6
फिल्म क्रू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म क्रू ने सिनेमाघरों में 29 मार्च को दस्तक दी थी। फिल्म का निर्देशन राजेश ए कृष्णन ने किया है। ओपनिंग डे से ही इस फिल्म ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए हैं। तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की अदाकारी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई करते हुए 43.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे सप्ताहांत में भी फिल्म ने अच्छी कमाई की। हालांकि, कामकाज वाला दिन होने की वजह से सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट नजर आई। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 11वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 60 करोड़ रुपये हो गया है।
3 of 6
'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर
- फोटो : सोशल मीडिया
गॉडजिला x कॉन्ग द न्यू एंपायर भी भारत में अपना दबदबा कायम करने में कामयाब रही है। पहले सप्ताह में फिल्म ने 58.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे सप्ताहांत में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार अच्छी रही। 11वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 68 लाख रुपये का कलेक्शन किया। अब फिल्म की कुल कमाई 74.18 करोड़ रुपये हो गई है।
4 of 6
स्वातंत्र्य वीर सावरकर रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्वातंत्र्य वीर सावरकर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी है। दूसरे वीकएंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ा सुधार नजर आया है, लेकिन सोमवार के दिन इसका कलेक्शन फिर से नीचे आ गया। ताजा आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने 18वें दिन महज 29 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 20.89 करोड़ रुपये हो गया है।
5 of 6
मडगांव एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
मडगांव एक्सप्रेस भी टिकट खिड़की पर उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी यह फिल्म 18वें दिन 46 लाख रुपये का कारोबार कर सकी। फिल्म की कुल कमाई 22.86 करोड़ रुपये हो गई है।