हिंदी सिनेमा पर हॉलीवुड लगातार भारी पड़ रहा है। गुरुवार को रिलीज हुई सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की नई फिल्म स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम से ये बात फिर साबित हो गई है। स्पाइडरमैन फ्रेचाइजी भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग लेते हुए टॉम हॉलैंड स्टारर स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम ने बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह और आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल का जादू फीका कर दिया है।
2 of 5
spider man far from home
- फोटो : social media
एवेंजर्स सीरीज की पिछली फिल्म एवेंजर्स एंडगेम में क्लाइमेक्स पर पहुंची कहानी को उपसंहार तक लाई है फिल्म स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम। छुट्टियां मनाने निकले पीटर पार्कर पर फिर से आई दुनिया बचाने की जिम्मेदारी वाली इस कहानी को भारतीय दर्शकों का खासा प्यार मिला है। फिल्म ने पहले ही दिन 10 करोड़ पांच लाख का नेट कलेक्शन कर स्पाइडरमैन सीरीज की फिल्मों के सिर नया ताज सजा दिया।
3 of 5
Spider-Man: Far From Home
- फोटो : social media
किसी स्पाइडरमैन फिल्म को भारत में मिली ये सबसे बड़ी ओपनिंग हैं। करीब दो हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम का गुरुवार को कुल कलेक्शन 12 करोड़ 10 लाख रुपये रहा। फिल्म का वीकएंड पर कारोबार बेहतरीन रहने की उम्मीद है। एवेंजर्स सीरीज के समर्पित दर्शक अब भी आयरमैन के निधन की बात भुला नहीं पा रहे हैं और थिएटर्स में जाने से कतरा रहे हैं।
4 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
उधर, दो सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी कबीर सिंह का तीसरे हफ्ते में करिश्मा कम होता दिखने लगा है। फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को सिर्फ पांच करोड़ 40 लाख रुपये ही कमाए। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में कुल 34 करोड़ 21 लाख रुपये का कारोबार किया है।
5 of 5
article 15
- फोटो : social media
जी स्टूडियोज की फिल्म आर्टिकल 15 का कलेक्शन पहले हफ्ते ठीक ठीक रहा। हालांकि दूसरे हफ्ते के पहले दिन को ये तीन करोड़ रुपये से भी नीचे आ गया। फिल्म का कलेक्शन दूसरे शुक्रवार दो करोड़ 64 लाख कमाए। करीब 21 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनी इस फिल्म ने अब तक 36 करोड़ 86 लाख रुपये का कारोबार किया है। फिल्म को हिट का तमगा पाने के लिए दूसरे हफ्ते के पूरा होने तक कम से कम 42 करोड़ रुपये कमाने होंगे।