रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' की दूसरे दिन की कमाई में उछाल दर्ज की गई है। यशराज बैनर की इस फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले 75-80 प्रतिशत की तेजी दर्ज की। फिल्म ने जहां पहले दिन 3.80 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं दूसरे दिन मर्दानी ने 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
2 of 4
Mardaani 2
- फोटो : amar ujala mumbai
उम्मीद जताई जा रही है फिल्म को रविवार और आने वाले दिनों में माउथ पब्लिसिटी का फायदा पहुंचेगा और फिल्म की कमाई में और तेजी देखी जाएगी। 'मर्दानी 2' के साथ ही सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' भी रिलीज हुई है, जिसे रानी की फिल्म से कड़ी टक्कर मिल रही है।
3 of 4
जुमांजी द नेक्स्ट लेवल
- फोटो : amar ujala, mumbai
ड्वेन जॉनसन, कैरेन गिलान, केविन हार्ट और जैक ब्लैक अभिनीत 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' ने प्रिव्यू शो में 1.15 करोड़ रुपये, पहले दिन 5.05 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 8.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 14.55 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की रफ्तार देखते हुए उम्मीद है कि रविवार को फिल्म की कमाई में और भी उछाल देखने को मिलेगी और फिल्म तीसरे दिन करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।
4 of 4
पानीपत और पति पत्नी और वो के पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले हफ्ते रिलीज हुई कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की 'फिल्म पति-पत्नी और वो' की बात करें तो इस फिल्म ने शनिवार को 5.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 60 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं विद्युत जामवाल की फिल्म 'कमांडो 3' ने तीन हफ्तों में कुल 32.11 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही अर्जुन कपूर और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'पानीपत' ने दो हफ्तो में 26.37 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।