मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी और राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल खिलाड़ी रहीं प्राची तेहलान की फिल्म मामंगम ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन ही सौ करोड़ी क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म ने पहले दिन ही 23.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए मोहनलाल स्टारर ओदियन का रिकॉर्ड पहले ही तोड़ दिया था।
2 of 4
Mamangam
- फोटो : social media
ममूटी व प्राची तेहलान स्टारर मामंगम के कारोबार को ताजा जानाकारी इसकी प्रोडक्शन कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पेज के जरिए साझा की है। इसके मुताबिक 12 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म का 20 दिसंबर को दुनिया भर में कारोबार 100 करोड़ रुपये से ऊपर निकल चुका है। फिल्म को अरब देशों में भी खासी सफलता मिली हैं जहां केरल के अप्रवासी भारतीय बड़ी संख्या में रहते हैं।
3 of 4
मामांगम
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
फिल्म के रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी अच्छा कारोबार करने के भी आसार दिख रहे हैं और उम्मीद लगाई जा रही है कि ये ममूटी के करियर की पहली 150 करोड़ी फिल्म हो सकती है। ममूटी के लिए साल 2019 काफी अच्छा रहा है। इसी साल उनकी फिल्म मधुरा राजा ने 100 करोड़ी क्लब में एंट्री पाई थी, अब मामंगम भी इस लिस्ट में शामिल हो चुकी है। एक ही साल में इन दो फिल्मों के सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने को लेकर ममूटी को खूब बधाइयां भी मिल रही हैं।
4 of 4
मामांगम
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
निर्देशक एम पद्मकुमार की फिल्म मामंगम ने रिलीज के पहले दिन 23.7 करोड़ का कारोबार करते हुए मलयालम सिनेमा में नया रिकॉर्ड बनाया था। इससे पहले ये पहले दिन क सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड मोहनलाल की फिल्म ओदियन के पास था।
पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा को लगा बड़ा झटका, नहीं बना पाएंगी आनंद शीला की बायोपिक