श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि पर फिल्मकार बोनी कपूर सोमवार को पूरा दिन अपने घर पर अकेले ही रहे। बेटी जान्हवी के साथ घर पर उन्होंने श्रीदेवी की याद में एक छोटी सी पूजा का आयोजन किया और इस दौरान अपने किसी रिश्तेदार तक को उन्होंने घर पर नहीं बुलाया। दूसरी बेटी खुशी पहले से विदेश में हैं। वह इस दिन मुंबई आना भी चाहती थीं लेकिन बोनी कपूर ने उन्हें पढ़ाई पर ही ध्यान लगाने को कहा। हालांकि, जाह्नवी ने जरूर अपनी मां के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर कीं।
श्रीदेवी की दूसरी बरसी पर भावुक हुए बोनी, दिनभर इसलिए अकेले जान्हवी के साथ गुजारा वक्त
बोनी कपूर के विस्तारित परिवार में इन दिनों वैसे ही मिस्टर इंडिया को लेकर भूचाल आया हुआ है। यही वह फिल्म है जिसने श्रीदेवी को सुपरस्टार बनाया और जिसने अनिल कपूर को फिल्म जगत में नंबर एक का दावेदार बनाया। श्रीदेवी की दूसरी बरसी से पहले का पूरा हफ्ता कपूर खानदान में हलचल वाला हफ्ता रहा। कभी अनिल कपूर की बेटी सोनम ने तो कभी सोनम के भाई हर्षवर्धन ने खूब अपने ताऊ पर तंज कसे। ऐसे में सोमवार को बोनी दिन भर घर में अकेले ही रहे। घर पर परिवार को कोई दूसरा उनके करीब रहा तो बस जान्हवी।
जाह्नवी ने जरूर इंस्टाग्राम पर एक श्वेत-श्याम तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में में जाह्नवी अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। यह जाह्नवी के बचपन की तस्वीर है जिसमे वह सोफे पर अपनी मां को गले लगाते हुए दिख रही हैं। दोनों ही काफी खुश और मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में जाह्नवी ने लिखा, 'हर दिन आपको याद करती हूं।' हालांकि बोनी कपूर ने सोमवार की पूजा की एक भी तस्वीर बाहर नहीं आने दी। वह नहीं चाहते कि उनके इन बेहद भावुक पलों को कोई दूसरा साझा भी करे।
View this post on Instagram
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
दो साल पहले 54 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी दुनिया को अलविदा कह गई थीं। जैसी ही उनकी मृत्यु की खबर सामने आई उनके करीबियों से लेकर पूरे देश में शोक का माहौल छा गया था। किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा था कि वह अब इस दुनिया में नहीं रही। निधन से पहले श्रीदेवी ने आखिरी पल दुबई में बिताए थे। वह वहां पर मोहित मारवाह की शादी से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थीं।
कहा जाता है कि जिस समय जाह्नवी को अपनी मां की मृत्यु की खबर मिली उस वक्त वह मुंबई में ही थीं। वह अपनी फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में व्यस्त थीं। जैसे ही करण जौहर को श्रीदेवी के निधन की खबर मिली तो वह तुरंत जाह्नवी को उनके घर लेने पहुंचे। खबर मिलते ही जाह्नवी बेसुध हो गई थीं और फूट-फूटकर रोने लगी थीं। इसके बाद करण, जाह्नवी को लेकर उनके चाचा अनिल कपूर के घर गए।
दिल्ली हिंसा पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, जीशान अयूब और रिचा चड्ढा सहित इन स्टार्स ने किया ट्वीट