बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ कमाल की बॉन्डिंग है। वह अक्सर खुशी के साथ मस्ती करते हुए देखी जाती हैं। हाल में जान्हवी ने एक शिमरी आउटफिट पहने अपना फोटोशूट कराया था। इन फोटोज में वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, अब जान्हवी ने खुशी के साथ अपना फोटो शेयर किया है, जिसमें दोनों बहनें पाउट करती नजर आ रही हैं।
2 of 5
जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी बॉलीवुड में अपनी जगह तो बना चुकी हैं, वहीं अब खुशी के फिल्मी दुनिया में कदम रखने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। इसी सबके बीच दोनों बहनों ने एक साथ अपना फोटो शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। खास बात ये रही कि पिता बोनी कपूर ने भी फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
3 of 5
जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी और खुशी अक्सर एक दूसरे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फोटोज में दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आती हैं। जाह्नवी धर्मा प्रोडेक्शन के सीईओ अप्रूव मेहता की जन्मदिन पार्टी में ग्लैमरेस गाउन पहन कर पहुंची थी। इसी गाउन में जान्हवी ने खुशी के साथ मोनोक्रोन फोटो शेयर किया है। फोटो में दोनों बहनें पाउट करते हुए काफी स्टाइलिश लग रही हैं।
4 of 5
बोनी कपूर के साथ जाह्नवी और खुशी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा है कि किस्सी किस्सी विद माई बेबी। वहीं, इस फोटो को फैंस ने भी काफी पसंद किया है। खुशी कपूर ने भी फोटो पर ‘ILU’ लिखा है। इसके साथ ही बोनी कपूर ने कमेंट किया कि मेरे चार प्यारे बच्चों में से दो। इसके अलावा कई लोगों ने दोनों के फोटो पर हार्ट इमोजी बनाया है।
5 of 5
जाह्नवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी के वर्क फ्रंट की बात करें उन्होंने ‘मिली और गुड लक’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके साथ ही वह राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, ‘दोस्ताना 2’ और ‘तख्त’ में दिखाई देंगी। पिछले साल रिलीज हुई 'रूही' और 'गुंजन सक्सेना' के लिए जाह्नवी के अभिनय की तारीफ भी की गई थी।