फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Movies: पाकिस्तान को करारा जवाब देती दिखेंगी ये फिल्में, लिस्ट में ऋतिक से लेकर अक्षय तक की मूवीज

Thu, 18 Jan 2024 11:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 18 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Upcoming Movies on India Pakistan Conflict Fighter Border 2 Sky Force War 2 Yodha
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के ट्रेलर को हाल ही में जारी किया गया था,  जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। फिल्म में देश के जाबांज सैनिक पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली हैं।  केवल फाइटर ही नहीं, इन दिनों कई ऐसी फिल्मों का भी निर्माण हो रहा है जिसमें भारत अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान को उसकी हकीकत से रूबरू कराते नजर आएगा। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...


Pankaj Tripathi: इन फिल्मों में दिखी पंकज त्रिपाठी की शानदार अदाकारी, लिस्ट में शामिल होगी 'मैं अटल हूं'?

Bollywood Upcoming Movies on India Pakistan Conflict Fighter Border 2 Sky Force War 2 Yodha
वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
वॉर 2

ऋतिक रोशन की वॉर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी अहम भूमिका में थे। इसका निर्देशन फाइटर बनाने वाले सिद्धार्थ आनंद ने किया था। हालांकि, वॉर 2 के निर्देशन की बागडोर अयान मुखर्जी के हाथों में हैं। आगामी फिल्म में जूनियर एनटीआर भी नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को भारत पाकिस्तान कॉन्फ्लिक्ट के इर्द-गिर्द बुना गया है।

Bollywood Upcoming Movies on India Pakistan Conflict Fighter Border 2 Sky Force War 2 Yodha
स्काई फोर्स - फोटो : सोशल मीडिया
स्काई फोर्स

इस लिस्ट में अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का नाम भी शामिल है। इस फिल्म का एलान पिछले साल गांधी जयंती के मौके पर किया गया था। निर्माताओं के मुताबिक 'स्काई फोर्स' देश के सैनिकों की अनकही सच्ची कहानी पेश करेगी, जिन्होंने कई बाधाओं के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पहले और सबसे घातक एयरस्ट्राइक की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Upcoming Movies on India Pakistan Conflict Fighter Border 2 Sky Force War 2 Yodha
योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
योद्धा

फिल्म योद्धा का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। उनके अलावा इसमें दिशा पाटनी और राशी खन्ना भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ एक ऑफ ड्यूटी सोल्जर के रूप में आतंकवादियों से लड़ते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
Bollywood Upcoming Movies on India Pakistan Conflict Fighter Border 2 Sky Force War 2 Yodha
सनी देओल बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉर्डर 2

साल 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में सनी देओल समेत कई सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। अब गदर 2 की शानदार सफलता के बाद बॉर्डर 2 को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में सनी देओल एक  बार फिर से अभिनय करते हुए दिखेंगे। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित होगा।
TBMAUJ Trailer: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का ट्रेलर जारी, रोबोट बनीं कृति के प्यार में दीवाने दिखे शाहिद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed